
चौपासनी (जोधपुर). वेडिंग सीजन यानि सजने-संवरनें के दिन। शादी के दौरान हर कोई फैशन के लिहाज से अपने आपको सबसे अलग दिखने की तैयारी करता है, चाहे वो मेहमान हो या मेजबान। शहर में सावों की धूम के साथ बाजार में भी बूम आ रहा है। बाजार में शादी से पहले वेडिंग ड्रेस और संबंधित एसेसरीज के लिए दुकानदारों ने भी मांग के हिसाब से तैयारियां कर रखी है। ऐसे में शादी के दौरान पहनावे को लेकर पेश है शहर के बाजार की वेडिंग रिपोर्ट-
प्लेन शेरवानी का क्रेज
जोधपुर शहर में दुल्हे की शेरवानी को लेकर ज्यादातर प्लेन शेरवानी का चलन ज्यादा है। ज्यादा वर्क की शेरवानी के बजाए लोग हल्के वर्क और लाइट कलर को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसके अलावा प्रिंटेड, पारचा और इंडों वेस्टर्न शेरवानी को लेकर भी लोग अपनी रुचि दिखा रहे हैं। यदि आप शेरवानी को किराए पर लेना चाहें तो यह 2 हजार से 7 हजार रुपए तक ले सकते हैं। वहीं खरीदने की इच्छा है तो करीब 5 हजार से लेकर 20 हजार रुपए तक की शेरवानियां बाजार में उपलब्ध है।
पचरंगी जोधपुरी साफा पहली पसंद
साफे के मामले में शहर में पचरंगी जोधपुरी साफे का क्रेज लोगों के सर चढ़कर बोल रहा है। साफा बांधने के लिए शहर में कई लोग पारंगत हो चुके हैं। चौपासनी क्षेत्र के आदेश साफा एंड शेरवानी के दीपसिंह और श्रवणसिंह ने बताया कि गोल साफे में सिंगल कलर व डबल कलर का प्रचलन है, वहीं जोधपुरी स्टाइल में बांधने के लिए पचरंगा व सतरंगा साफा लोगों में खासा पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा बंधेज, लहरिया, बावटा, गजशाही, प्रिंटेड, बनारसी और फैंसी साफे भी दुकानों में मिल रहे हैं। दुल्हे के लिए केसरिया रंग में प्लेन और जरी के साफे बाजार में उपलब्ध हैं। साफे का रंग, कपड़ा, डिजाइन आदि के हिसाब से इनकी कीमत दो सौ से 3 हजार तक है।
बडग़ांव की मोजडिय़ां जोधपुर में भी
बात यदि मोजड़ी या जूतियों की हो तो भीनमाल के बडग़ांव की जूतियां प्रसिद्ध हंै लेकिन वैश्वीकरण के जमाने में ये जूतियां शहर की कई दुकानों पर भी उपलब्ध हैं। बाजार में मेटेरियल के आधार पर इनकी कीमत तय होती है। वहीं दुल्हे के लिए मोजड़ी या बिंदोली में आमतौर पर फैंसी जूतियां चल रहीं है। बिंदोली में शेरवानी वाले कपड़े या उससे मिलती-जुलती जूतियां पसंद की जा रही है।
इनका भी है चलन
शादियों में जोधपुरी कोट सदाबहार रहा है। बाजार में कपड़े की गुणवत्ता और सिलाई के आधार पर इसकी अलग-अलग कीमत है। वहीं इसके कलर में काले रंग सहित अन्य डार्क कलर अभी ज्यादा चल रहे हैं। जोधपुरी कोट को ब्रिजस के साथ भी पहना जा रहा है। इसमें दोनों सफेद रंग सहित अपोजिट कलर में भी खूब जम रहे है। वहीं दो या तीन बटन के कोट भी वेस्टर्न स्टाइल में सिलवाए जा रहे हैं। इसके अलावा हंटिंग शर्ट, कोटी, धोती कुर्ता आदि समय और स्थान के अनुसार पहने जाते रहे हैं।
क्या है इनके बाजार भाव-
सामान कीमत (रुपए में)
जोधपुरी कोट 5000-10000
कोट बटन 500-5000
हंटिंग शर्ट 500-700
कोटी 1000-3000
तलवार (किराए पर) 400-1100
तलवार स्कॉर्फ 200-600
जूतियां(चमड़े की) 500-1200
बिंदोली 300-500
शेरवानी (किराए पर) 1500-7000
शेरवानी बेल्ट (किराए पर) 500
मोड़ 200-1200
सिरपेच 200-1200
Published on:
05 Nov 2017 02:43 pm
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
