
प्रदेश में सबसे ज्यादा संक्रमित मिले जोधपुर में, 1 दिन में 127 पॉजिटिव
19 मार्च-34
20 मार्च-47
21 मार्च-49
22 मार्च-53
23 मार्च-52
24 मार्च-110
25 मार्च-127
जोधपुर. जोधपुर में कोरोना संक्रमण भयावह मूड में आ चुका है। पूरे प्रदेश में गुरुवार को सर्वाधिक संक्रमित जोधपुर में 127 मिले। इसके बाद सर्वाधिक कोटा में 80 और जयपुर में 77 मिले। वहीं एम्स जोधपुर में एक और संक्रमित की मौत हो गई। बीते 5 दिन में 5 संक्रमित जोधपुर में दम तोड़ चुके हैं। कोरोना की बढ़ती संख्या ने प्रशासन को एक बार फिर नींद से जगा दिया है। सीएमएचओ की ओर से भी लगातार संक्रमण की रफ्तार कम करने के लिए नई-नई प्लानिंग बनने का कार्य शुरू हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग अब सर्दी, खांसी, जुकाम सहित अन्य आइएलआई के मरीजों की स्वास्थ्य केंद्रों पर अनिवार्य रूप से कोविड जांच करवाएगा।
एम्स जोधपुर में जोधपुर निवासी शशि प्रकाश ( 41) की मौत हो गई। ये मरीज गत बुधवार को ही भर्ती हुआ था। मार्च के 25 दिन में 772 रोगी संक्रमित हो चुके हैं और 10 की मौत हो चुकी हैं। कोरोनाकाल में अब तक 62054 रोगी संक्रमित और 932 की मौत हो चुकी है।
ये देखे जोन अनुसार आंकड़े
प्रतापनगर-13
शहर परकोटा-15
उदयमंदिर-9
महामंदिर-11
मसूरिया-15
शास्त्रीनगर-10
मधुबन-11
रेजिडेंसी-10
बीजेएस-7
देहात के हाल
बनाड़ ( मंडोर)-14
सालावास ( लूणी)-4
ओसियां-1
बावड़ी-3
फलोदी-1
बालेसर-3
491 ने लगाया कोविड टीका
आरसीएचओ डॉ. कौशल दवे ने बताया कि गुरुवार को 491 पात्र लाभार्थियों ने कोविड की प्रथम डोज लगवाई। वहीं हैल्थ वर्कर्स में प्रथम डोज 39, द्वितीय डोज 44, फ्रंटलाइन वर्कर्स में प्रथम डोज 27, द्वितीय डोज 399, 45 से 59 तक के बीमार आयुवर्ग वालों ने 101, बुजुर्गों में 324 जनों प्रथम डोज लगवाई। सैकंड डोज लेने वालों की संख्या 443 रही। कुल 17 साइट्स पर वैक्सीनेशन हुआ।
Published on:
25 Mar 2021 10:27 pm
