9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एयर इंडिया की जोधपुर-मुंबई फ्लाइट 30 से

-अब मुंबई के लिए दो उड़ानें
less than 1 minute read
Google source verification
एयर इंडिया की जोधपुर-मुंबई फ्लाइट 30 से

एयर इंडिया की जोधपुर-मुंबई फ्लाइट 30 से

जोधपुर. एयर इंडिया की जोधपुर-मुंबई फ्लाइट करीब दस महीने बाद 30 जनवरी से फिर शुरू हो रही है। यह दोपहर में चलेगी। जोधपुर एयरपोर्ट पर दिन में फ्लाइट्स अधिक होने की वजह से स्लॉट बहुत कम बचा है। एेसे में शुरुआती तौर पर एयर इंडिया फ्लाइट का संचालन मंगलवार और शनिवार को ही किया जाएगा। एयर इंडिया की फ्लाइट शुरू होने से जोधपुर से मुंबई के लिए दो फ्लाइट हो जाएगी। इससे पहले इंडिगो की जोधपुर-मुंबई फ्लाइट संचालित हो रही है।

एक और फ्लाइट मिलने से जोधपुर में अब साप्ताहिक सात फ्लाइट हो गई है। इसमें दो फ्लाइट मुंबई के लिए, तीन फ्लाइट दिल्ली के लिए और एक-एक चेन्नई और बेंगलुरु के लिए है। वर्तमान में जोधपुर से 4 शहरों की कनेक्टिविटी है। कोविड-19 काल के बाद शहर की एयर कनेक्टिविटी और पैसेंजर में लगातार इजाफा होता जा रहा है।

‘एयर इंडिया की जोधपुर-मुंबई फ्लाइट तीस जनवरी से शुरू होगी।’
-जीके खरे, निदेशक, जोधपुर एयरपोर्ट

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग