
jodhpur nagar nigam, action against encroachment, encroachment in jodhpur, jodhpur news, jodhpur news in hindi
जोधपुर. शहर में दिनोंदिन बढ़ रहे यातायात दबाव के चलते वाहन चालकों सहित राहगीरों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं शहर की मुख्य सडक़ों पर बढ़ रहे अतिक्रमण और ठेला चालकों के कारण यह दबाव अधिक बढऩे लगा है। इसी के चलते शुक्रवार को जोधपुर नगर निगम और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई की गई। निगम के अतिक्रमण निरोध दस्ते ने मुस्तैदी दिखाते हुए जालोरी गेट से 12वीं रोड स्थित बरकतुल्ला खान स्टेडियम तक कार्रवाई की। इस दौरान दस्ते ने सडक़ मार्ग पर कब्जा जमा कर बैठे प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई कर सामान जब्त किया। वहीं हाथ ठेला धारकों को भी चेतावनी देते हुए वहां से हटवाया। इस क्रम में यातायात पुलिस की ओर से भी सडक़ मार्ग पर बेतरतीब तौर पर खड़े किए गए वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। हालांकि कुछ छिटपुट विरोध का सामाना भी दस्त को करना पड़ा। कार्रवाई में अतिक्रमण निरोध प्रभारी दीपक कन्नौजिया व सहायक अतिक्रमण प्रभारी सुरेश हंस मौजूद रहे।
Published on:
05 Oct 2018 04:14 pm
