9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस कमिश्नर ने थाने में दाल-रोटी खाई

- पुलिस स्टेशन झंवर का निरीक्षण कर दिए अपराध नियंत्रण के निर्देश
less than 1 minute read
Google source verification
पुलिस कमिश्नर ने थाने में दाल-रोटी खाई

पुलिस कमिश्नर ने थाने में दाल-रोटी खाई

पुलिस कमिश्नर ने थाने में दाल-रोटी खाई
- पुलिस स्टेशन झंवर का निरीक्षण कर दिए अपराध नियंत्रण के निर्देश
जोधपुर.
पुलिस कमिश्नर जोस मोहन ने शुक्रवार को पुलिस स्टेशन झंवर का निरीक्षण कर अपराध नियंत्रण के लिए जरूरी निर्देश दिए। पुलिस कमिश्नर जोस मोहन व पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) आलोक श्रीवास्तव ने अन्य अधिकारी व जवानों के साथ मैस के भोजन से लंच भी किया।

थानाधिकारी परमेश्वरी ने बताया कि पुलिस कमिश्नर दोपहर में थाने का निरीक्षण करने पहुंचे, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने का भवन, कार्यालय, मालखाना, क्राइम रिकॉर्ड, स्टाफ व बैरिक और मैस का जायजा लिया। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) आलोक श्रीवास्तव के साथ उन्होंने थाने के अपराधिक रिकॉर्ड के बारे में भी जानकारी ली। अपराध नियंत्रण के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद पुलिस कमिश्नर जोस मोहन, डीसीपी आलोक श्रीवास्तव, एडीसीपी (पश्चिम) हरफूलसिंह व एसीपी (मांगीलाल), प्रशिक्षु आरपीएस शालिनी बजाज ने थानाधिकारी व जवानों के साथ थाने की मैस में बनी दाल रोटी खाईं।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग