9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रदेश में टीका लगाने में जोधपुर दूसरे पायदान पर

    जोधपुराइट्स का यूं ही उत्साह बरकरार रहा तो हरा देंगे कोरोना19 लाख 11 हजार 6 सौ 82 टीके लग चुके हैं
2 min read
Google source verification
प्रदेश में टीका लगाने में जोधपुर दूसरे पायदान पर

प्रदेश में टीका लगाने में जोधपुर दूसरे पायदान पर

जोधपुर फैक्ट फाइल
प्रथम डोज-1385553

द्वितीय डोज-526129
कोविशिल्ड वैक्सीन-1568416

को-वैक्सीन-343266
पुरुषों ने लगाया टीका- 1032048

महिलाओं ने लगाया टीका- 879321
60 से ऊपर-

प्रथम डोज- 317337
द्वितीय डोज- 181530

45 से ऊपर
प्रथम डोज-399609

द्वितीय डोज-183106
18 से ऊपर

प्रथम डोज-587878
द्वितीय डोज- 100142

एक्सक्लूसिव

जोधपुर. प्रदेश में कोरोना बचाव टीकाकरण मामले में जोधपुर आगे चल रहा है। जोधपुर ने अब तक प्रथम-द्वितीय डोज मिलाकर कुल 19 लाख 11 हजार 6 सौ 82 टीके लगा दिए हैं। इन आंकड़ों के बाद जोधपुर पूरे राजस्थान में द्वितीय स्थान पर चल रहा है। प्रथम पायदान पर चल रहे जयपुर की बात करें तो वहां अब तक 22 लाख 31 हजार 3 सौ 46 टीके लग चुके हैं। प्रदेश में तृतीय पायदान पर अलवर जिला चल रहा हैं, जहां 18 लाख 59 हजार 1 सौ 81 जनों का टीकाकरण हो चुका है। इसके बाद चौथी रैंक पर नागौर जिला हैं, यहां 17 लाख 98 हजार 9 सौ 84 का टीकाकरण हुआ है। पांचवें पायदान पर अजमेर जिला चल रहा हैं, जाहं 15 लाख 72 हजार 3 सौ 61 जनों का टीकाकरण किया जा चुका हैं। पुरुषों के साथ

महिलाएं भी टीकाकरण में एक्टिव
जोधपुर में टीकाकरण का क्रेज भी लोगों में अच्छा हैं, स्वास्थ्य विभाग के ऑनलाइन सेशन लाइव होने के साथ ही हाथोंहाथ स्लॉट बुक हो जाते हैं। वहीं जिले में पुरुषों के साथ महिलाएं भी टीकाकरण में बराबर तेजी से भागीदारी निभा रही हैं। जिले में 10 लाख 32 हजार 48 पुरुषों ने टीका लगवा दिया हैं। वहीं 8 लाख 79 हजार 3 सौ 21 महिलाएं भी टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन लगाने पहुंच चुकी हैं। हालांकि कई बार टीका नहीं आने के कारण वैक्सीनेशन कार्यक्रम प्रभावित रहा हैं, लेकिन टीका आने के बाद लोग सेंटर पहुंचने में जरा भी देरी नहीं कर रहे हैं।

इनका कहना हैं...

जोधपुर में लोग बढ ़चढ़कर कोविड टीकाकरण में भागीदारी निभा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम भी तत्परता से वैक्सीनेशन कार्यक्रम में जुटी रहती है। इसी का नतीजा है कि प्रदेश में अपना जोधपुर दूसरे पायदान पर हैं।

- डॉ. बलवंत मंडा, सीएमएचओ

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग