
देश की धड़कन दिल्ली को स्वस्थ करेंगे जोधपुर के डॉक्टर रलिया
-दिल्ली सरकार ने केबिनेट की बैठक में एक करोड़ से अधिक के प्रोजेक्ट पर लगी मुहर
-विश्व के 20 प्रमुख प्रदूषित शहरों में से अधिकतर शहर भारत के हैं
जोधपुर.
देश की धड़कन दिल्ली को पर्यावरण प्रदूषण से निजात दिलाने के लिए जोधपुर के डॉ. रलिया दिल्ली सरकार ने बड़ा प्रोजेक्ट सौंपा है। सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने केबिनेट की बैठक बुलाई। बैठक में जोधपुर निवासी एव अमेरिका के वाशिंगटन यूनिवर्सिटी में वैज्ञानिक डॉ. रमेश रलिया एव डॉ. प्रतीम बिस्वास को महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी सौंपने पर मंजूरी दी गई।
केबिनेट बैठक के बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस को इस प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी। प्रोजेक्ट के अन्तर्गत करीब एक करोड़ बीस लाख खर्च होंगे। जिसके तहत दिल्ली के प्रदूषण की डिटेल इन्वेस्टीगेशन करके उससे निजात पाने के लिए काम किए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट को दिल्ली सरकार ने विशेष प्रावधान के तहत अपने 2018 -19 के बजट में पास किया था, लेकिन उप-राज्यपाल के अड़ंगे डालने के कारण अब तक चालू नहीं हो पाया था।
पिछले साल दिल्ली सरकार को दिया प्रेजेंटेशन था-
गौरतलब है कि डॉ रमेश रलिया जोधपुर के खारिया खंगार गांव निवासी हैं। रलिया जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के छात्र रहे चुके हैं। वर्तमान में वे वाशिंगटन यूनिवर्सिटी अमरीका की एयरोसोल एव एयर कुवालिटी रिसर्च लैब में वैज्ञानिक सदस्य है। उन्होंने वाशिंगटन एवं अमरीका यूनिवर्सिटी की टीम ने पिछले साल दिसंबर में भारत आकर दिल्ली सरकार को इसका प्रेजेंटेशन दिया था, जिसके बाद से मुख्यमंत्री केजरीवाल ने इसको बजट के विशेष प्रावधान में प्रस्तावित किया।
ज्ञात है कि विश्व के 20 प्रमुख प्रदूषित शहरों में से अधिकतर शहर भारत के हैं। डॉ रलिया ने बताया की उनकी टीम दिल्ली सरकार के साथ मिलकर इस प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक पूरा करेगी। जिससे राजधानी के लोगो को पर्यावरण प्रदूषण से निजात मिल सके।
Published on:
05 Jul 2018 07:00 pm
