9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather: बादल आए, हवा थमी, पारा चढ़ा

jodhpur news - प्रदेश के कई हिस्सों में रात का पारा 10 डिग्री के पास पहुंचा
less than 1 minute read
Google source verification
Weather: बादल आए, हवा थमी, पारा चढ़ा

Weather: बादल आए, हवा थमी, पारा चढ़ा

जोधपुर. पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादलों की आवाजाही रही और हवा थमने के बाद कई हिस्सों में पारा 10 डिग्री के पास पहुंच गया। इसके चलते दिन में ठंडी बयार नहीं होने से धूजणी से निजात रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिन इसी तरह का मौसम बना रहेगा। इसके बाद कुछ स्थानों पर छींटे भी गिर सकते हैं।

सूर्यनगरी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई थी। बादल छाए रहने से धूप में तीखापन कम था लेकिन सर्दी महसूस नहीं हो रही थी। दिन में तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शाम ढलने के बाद सर्दी ने फिर से अपनी आगोश में लेना शुरू कर दिया। रात को तेज सर्दी का मौसम रहा। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा।
जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 8.1 और अधिकतम 23.7 डिग्री सेल्सियस मापा गया। बाड़मेर में पारा 10.2, जयपुर में 10, अजमेर में 8.6, सवाई माधोपुर में 9.2, कोटा में 10, डबोक में 9.8, फलौदी में 7.8, सीकर में 7.5, चूरू में 6.3, और बीकानेर में 6.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग