
Jodhpur Theater Festival from December 23
जोधपुर ( jodhpur news.current news ) .जोधपुर थिएटर एसोसिएशन ( Jodhpur Theater Association ) के बैनर तले सांस्कृतिक नगरी जोधपुर में पहली मर्तबा राष्ट्रीय स्तर का चार दिवसीय जोधपुर थिएटर फेस्टिवल 2019 ( Jodhpur Theater Festival ) के रूप में 23 से 26 दिसम्बर 2019 तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें चार नाटकों ( drama news ) का मंचन ( cultural news ) होगा।
संस्था के सचिव व वरिष्ठ रंग निर्देशक डॉ. एस.पी.रंगा ने बताया कि पहले दिन दिल्ली के दिलीप गुप्ता के निर्देशन में साइक्लोरामा की प्रस्तुति 'नेटुआ' के साथ उद्घाटित महोत्सव में 24 दिसम्बर को सौरभ श्रीवास्तव निर्देशित गन्धर्व थिएटर जयपुर का नाटक 'एक आर्टिस्ट की मौत', 25 को विजय तेंदुलकर लिखित 'सफर' का मंचन क्रिएटिव आर्ट सोसाइटी के बैनर तले स्व. विष्णुदत्त जोशी के निर्देशन में तैयार नाटक का मंचन रमेश भाटी नामदेव के संयोजन में किया जाएगा। अंतिम दिन संस्कृत प्रहसन आधारित भोपाल के विहान थिएटर के निर्देशक सौरभ आनन्द की प्रस्तुति 'हास्य चूड़ामणि' के साथ संपन्न होगा, जिसमें रंग विशेषज्ञों और कला प्रेमियों के मार्गदर्शन में रंग संवाद के छह सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आयोजन की व्यवस्थाओं के लिए जोधपुर के कलाकारों की यहां आयोजित बैठक ( meeting ) में अनुराधा आडवाणी, शब्बीर हुसैन, कमलेश तिवारी, प्रमोद वैष्णव, अयोध्या प्रसाद गौड़, सईद खान, मजाहिर सुल्तान जई, लक्ष्मीकांत छैनू, हरिप्रसाद वैष्णव व पूजा जोशी इत्यादि उपस्थित थे।
Updated on:
27 Nov 2019 06:43 pm
Published on:
27 Nov 2019 06:43 pm
