9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jodhpur Violence LIVE Update : 48 घंटे और बढ़ाया जोधपुर में कर्फ्यू, यह रहेगी छूट, हॉकर्स को अनुमति

Jodhpur Violence LIVE Update : उपद्रव के बाद शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लागू रहेगी धारा 144, उदयमंदिर थाने के राइकाबाग रेलवे स्टेशन व राइकाबाग बस स्टैण्ड को कर्फ्यू से छूट  
2 min read
Google source verification
Jodhpur Violence LIVE Update : 48 घंटे और बढ़ाया जोधपुर में कर्फ्यू, यह रहेगी छूट, हॉकर्स को अनुमति

Jodhpur Violence LIVE Update : 48 घंटे और बढ़ाया जोधपुर में कर्फ्यू, यह रहेगी छूट, हॉकर्स को अनुमति

Jodhpur Violence LIVE Update : जालोरी गेट सर्किल पर दो गुटों में उपद्रव और पथराव के बाद पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर के दस थाना क्षेत्रों में निषेधाज्ञा की धारा 144 के तहत लागू कर्फ्यू की अवधि 48 घंटे के लिए बढ़ा दी गई। पुलिस की ओर से बुधवार को जारी आदेश के तहत अब 6 मई की मध्यरात्रि 12 बजे दस थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू रहेगा।

पुलिस उपायुक्त (कार्यपालक मजिस्ट्रेट, मुख्यालय व यातायात) राजकुमार चौधरी ने इस संबंध में आदेश जारी किए। बवाल होने पर मंगलवार दोपहर एक बजे से 4 मई रात 12 बजे कर्फ्यू की घोषणा की गई थी।
नए आदेश के तहत पुलिस स्टेशन उदयमंदिर (राइकाबाग रेलवे स्टेशन व राइकाबाग बस स्टैण्ड को छोड़), सदर बाजार, सदर कोतवाली, नागौरी गेट व खाण्डा फलसा और पुलिस स्टेशन प्रतापनगर, प्रतापनगर सदर, देवनगर, सूरसागर व सरदारपुरा में 6 मई रात 12 बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा।

इस दौरान निम्न को छूट रहेगी
- कर्फ्यू में विभिन्न स्कूलों की परीक्षाओं, प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों, शिक्षकों व परीक्षा में लगे स्टाफ को आने-जाने की छूट रहेगी।
- चिकित्सकीय आपातकाल, चिकित्सा सेवा से संबंधित कर्मी, बैंक कर्मचारी, न्यायिक सेवा से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी, पत्रकार व मीडियाकर्मियों को परिचय पत्र या दस्तावेज दिखाने पर अनुमति होगी।
- समाचार पत्र वितरक (हॉकर्स) को समाचार पत्र वितरण की अनुमति होगी।
- अन्य विशेष परििस्थतियों में अति आवश्यक होने पर कर्फ्यू में निकलने के लिए संबंधित सहायक पुलिस आयुक्त व थानाधिकारी अनुमति प्रदान कर सकेंगे।
-----
दशहत की पहली रात..., खौफ में दरवाजे बंद
खौफ का मंजर था। घरों में लोग घुस गए। इसके बाद पत्थर फेंके गए। यह मामला शांत हुआ तो रात को फिर से दहशत का माहौल सा हो गया। लोग अपने घरों के बाहर खड़ी गाडि़यों को संभालने के लिए बाहर निकले, डर था कि कहीं फिर से उपद्रवी उनकी गली में न आ जाए।

सोनारों का बास, रावतों का बास में प्रशासन भी अतिरिक्त सतर्क था। पुलिस ने गलियों में जाब्ता लगाने के साथ घरों की छत पर भी पुलिस के जवानों का पहरा लगा दिया। जिससे यदि कोई उपद्रवी आते दिखें तो पहले ही पुलिस सतर्क हो जाए। सूरज ने बताया कि रात को फिर से कुछ लोगों की क्षेत्र में आहट थी। तेजाब की बोतलों का खौफ था। सुबह न्याति नोहरे के पास तेजाब की बोतलें भी मिली हैं। ऐसे में यह खौफ कम होने का नाम नहीं ले रहा।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग