9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर को मिलेगा एक और चल खाद्य प्रयोगशाला लैब वाहन

  एक वाहन जोन में पहले से
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर. मिलावट की रोकथाम को लेकर लगातार राज्य सरकार की ओर से विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। वहीं राज्य सरकार ने ऑन स्पॉट खाद्य सामग्रियों की जांच के लिए जोधपुर में एक और चल प्रयोगशाला लैब वाहन भेजेगी। जिसकी लागत करीब पचास लाख रुपए हैं। ये वाहन शहर व जिले में विभिन्न स्थानों पर जाकर ऑनस्पॉट खाद्य सामग्रियों की जांच करेगा। इसमें दूध, मसाले व मिठाई सहित अन्य खाद्य सामग्री की जांच लोग मौके पर पहुंच करवा सकेंगे। ये वाहन जल्द जोधपुर को उपलब्ध होगा।


एक वाहन जोन में पहले से, लेकिन कोई सदुपयोग नहीं

एक वाहन जोधपुर में पहले आया था, लेकिन इसको जोन यानी संभाग स्तर पर सेवा के लिए लगा दिया गया। इस वाहन को चलाने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के पास अभी कोई प्रशिक्षित स्टाफ नहीं है। हालांकि जैसलमेर में एक बार वाहन ने जरूर चक्कर लगाया था, वहां एक प्रशिक्षित स्टाफ ने चल प्रयोगशाला को चलाया था। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के संयुक्त निदेशक डॉ. जोगेश्वर प्रसाद ने बताया कि वर्तमान में फूड जांच वाहन कार्यालय में पड़ा है। जिस लैब टेक्निशियन को लगाया गया है, वह ट्रेनिंग में चल रहा है। जैसलमेर में वाहन ने काफी जगह नि:शुल्क सैंपलिंग की थी। इसके लिए लोकल टीम ने सहयोग किया। एक और 50 लाख रुपए की लागत से जोधपुर में वाहन आ रहा है। जल्द जोधपुर में तीव्रता वाहनों के जरिए खाद्य सामग्रियों की ऑन स्पॉट सैंपलिंग होगी और मौके पर रिपोर्ट दे दी जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग