9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

cold wave : जोधपुर में कल से मिलेगी सर्दी से कुछ राहत

पारा तीन डिग्री गिरा, न्यूनतम तापमान 6.5 तथा अधिकतम 22.0 डिग्री सेल्सियसजोधपुर. आठ जनवरी के बाद ही शीत लहर के कहर से कुछ राहत मिल पाएगी। सात जनवरी को प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में तीव्र शीत लहर का यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, लेकिन जोधपुर अभी ग्रीन जोन में ही है। यह राहत की बात यह है कि जोधपुर में शीतलहर का कोई खास प्रभाव नहीं रहेगा।
less than 1 minute read
Google source verification
cold wave : जोधपुर में कल से मिलेगी सर्दी से कुछ राहत

cold wave : जोधपुर में कल से मिलेगी सर्दी से कुछ राहत

मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में दो और अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। इससे मौसम में लगन बढ़ गई। शुक्रवार सुबह सर्द हवा ने ठिठुराया, लेकिन दोपहर को तेज धूप से कुछ राहत महसूस की गई। शुक्रवार को शहर में अधिकतम तापमान 22.0 तथा न्यूनतम 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राहत की उम्मीद : मौसम विभाग के मुताबिक एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से आगामी 48 घंटे में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। इससे तेज सर्दी से कुछ राहत मिलेगी।---------------------

ठिठुरते स्कूल पहुंचे बच्चे, कहीं धूप में क्लासशीतलहर के चलते स्कूलों के समय में किए गए बदलाव से बच्चों को कुछ राहत मिली, लेकिन अधिकांश स्कूलों में बच्चे ठिठुरत हुए ही पहुंचे। कुछ स्कूलों में धूप में क्लास लगाई, जिससे बच्चों को सर्दी से कुछ राहत मिली। शिक्षक एवं नोन टीचिंग स्टाफ के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया। इससे शिक्षक एवं अशैक्षिणक कर्मचारियों में कुछ असंतोष भी दिखा।

---------------------

अलर्ट मोड पर चिकित्सा विभागशीतलहर के चलते चिकित्सा विभाग को सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. जितेंद्र पुरोहित ने बताया कि जिले में सभी चिकित्सा केंद्रों पर तैनात चिकित्साकर्मियों को विशेष सावचेती बरतने को कहा गया है। सर्दी-जुकाम के मरीज बढ़ने स्वाभाविक है, लेकिन तुरंत उपचार की समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि कहीं किसी को कोई परेशानी नहीं हो।

---------------------

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग