9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jodhpur: मौसम साफ होते ही पारा लुढक़ा

jodhpur news -आज भी रहेगी तेज सर्दी
less than 1 minute read
Google source verification
winter in ajmer

winter in ajmer

जोधपुर. पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही रविवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ हो गया। बादल छंटने के साथ पारा तेजी से नीचे लुढक़ा और फिर से तेज सर्दी हो गई। चूरू में रात का पारा 4.9 और माउंट आबू में 6.8 डिग्री रहा। वहां कड़ाके की ठंड रही। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह तेज़ सर्दी का मौसम बना रहेगा।

सूर्यनगरी में रविवार को आसमान साफ रहा। न्यूनतम तापमान लुढक़ कर 11.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। दिन चढऩे के साथ चटक धूप निकली, लेकिन हवा बहने से सर्दी का एहसास हो रहा था। दोपहर में तापमान 25.6 डिग्री रहा। शाम ढलने के बाद सर्दी और तेज हो गई। रात काफी ठंडी थी। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को तापमान में और कमी आएगी।

जैसलमेर में रात का पारा गिरकर 7.7 डिग्री पर आ गया। वहां तेज सर्दी थी। शहर में दिन का तापमान भी 23.5 डिग्री से ऊपर नहीं गया। बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 10.9 और अधिकतम 26.4 डिग्री मापा गया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग