11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video : फोटो विवाद को लेकर क्यों इतना भड़की जोधपुर की महिला पार्षद

महापौर को मांगनी पड़ी माफी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

purnima bohara

•

Updated: 16 Mar 2018, 3:00 PM IST

फोटो विवाद को लेकर क्यों इतना भड़की जोधपुर की महिला पार्षद

फोटो विवाद को लेकर क्यों इतना भड़की जोधपुर की महिला पार्षद

निगम में महिला दिवस समारोह

जोधपुर .

नगर निगम में महिला सफाई कर्मियों के सम्मान समारोह में बैनर को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद मंच के पीछे लगे बैनर को लेकर हुआ। महिला पार्षदों का कहना था कि महिला दिवस कार्यक्रम पर महिला पार्षदों की बैनर पर फोटो नहीं लगाकर पुरुष पार्षदों की फोटो लगाई गई । इस पर विरोध जताते हुए महिलाओं ने बैनर हटवा कर ही कार्यक्रम शुरु करवाया।

यह था मामला

हुआ यूं कि निगम में गुरुवार को विश्व महिला दिवस पर नगर निगम की ओर से उत्कृष्ठ कार्य करने वाली 15 महिला सफाई कर्मियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मंच के पीछे महापौर, उपमहापौर, भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य के फोटो के साथ पार्षद प्रदीप बेनिवाल की फोटो लगा बैनर था। कार्यक्रम शुरु होता इससे पहले ही वहां मंचासीन महिला पार्षद भंवर कंवर, सीमा माथुर व सुषमा परिहार व अन्य ने विरोध जताया . इस पर महापौर ने माफी मांगी और बैनर वहां से हटवाया फिर कार्यक्रम शुरु हुआ।

पहली बार हुआ सम्मान समारोह

निगम परिसर में आयोजित इस सम्मान समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी मुख्य अतिथि के रूप मे मौजूद थे। महापौर घनश्याम ओझा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। सफाई कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए निगम के पहली बार महिला दिवस पर महिला सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया।

मंच पर निगम आयुक्त ओमप्रकाश कसेरा , गोविन्दसिंह चारण, कमला कवाडिया, मुख्य सचेतक प्रदीप बेनीवाल, चेनसिंह इंदा, किशोरसिंह, भीखाराम जाटोलिया, सहित निगम के अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।

नगर निगम में विवादों का नाता
जोधपुर नगर निगम में ऐसा नहीं है कि यह विवाद नया है, इस तरह के विवाद पहले भी होते रहे हैं। पार्षद भी इस तरह के फोटो व उपेक्षा को लेकर उठते रहे। महिला दिवस के मौके पर पुरुष पार्षदों के फोटो देखकर महिला पार्षदों के एतराज के बाद निगम में कई तरह की चर्चाएं सुनी गई। पुरुष पार्षद भी इस तरह की चर्चा करते देखे गए कि आखिर महिला पार्षदों को सत्ता पक्ष के ही मुख्य सचेतक की फोटो पर इतना गुस्सा क्यों आ गया। चर्चा तो यह भी रही कि कहीं न कहीं भाजपा के पार्षदों में धड़ेबंदी जरूर हैं और यही धड़ेबंदी अब बाहर आने लगी है।