वीडियो : अविनाश केवलिया/जोधपुर. अपनी कला को रंगों के जरिये उकेरने के लिए युवाओं की टोली रेलवे की दीवार पर सबसे बड़ा आर्ट वर्क गुरुवार से शुरू हुआ। इस कार्यक्रम में रेलवे के अधिकारी, जनप्रतिनिधि व अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। रक्षक फाउंडेशन के राहुल धूत ने बताया कि भास्कर चौराहे से जेडीए कार्यालय की ओर जाने वाली सडक़ पर 13 हजार स्क्वायर फीट तक रंगोली व आर्ट वर्क किया जा रहा है। यहां जल ही जीवन, बेटी बचाओ, प्लास्टिक उपयोग बंद, स्वच्छ भारत और वीर जवानों के बारे में संदेश लिखे जाएंगे। उड़ान फाउंडेशन के वरूण धनाडिया ने बताया कि इस में सृजन्श कम्यूनिटी व एफडीडीआइ सहित चार संस्थाओं के 50 युवाओं की टीम रंग उकेरने का काम कर रही है। गुरुवार सुबह 8.45 बजे इसकी शुरुआत महापौर घनश्याम ओझा, रेलवे डीआरएम गौतम अरोरा, उप महापौर देवेन्द्र सालेचा, भाजपा जिलाध्यक्ष जगत नारायण जोशी और पूर्व जेडीए अध्यक्ष प्रो. महेंद्र राठौड़ ने की।