9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस व सेना की संयुक्त नाकाबंदी, वाहनों की जांच की

- शिकारगढ़ रोड व रातानाडा सैन्य क्षेत्र में संयुक्त जांच
less than 1 minute read
Google source verification
पुलिस व सेना की संयुक्त नाकाबंदी, वाहनों की जांच की

पुलिस व सेना की संयुक्त नाकाबंदी, वाहनों की जांच की

पुलिस व सेना की संयुक्त नाकाबंदी, वाहनों की जांच की
- शिकारगढ़ रोड व रातानाडा सैन्य क्षेत्र में संयुक्त जांच
जोधपुर.
रातानाडा सैन्य क्षेत्र व शिकारगढ़ रोड पर पुलिस व सेना के हथियारबंद जवानों ने रविवार शाम नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच की। इससे एकबारगी वाहन चालक अचरज में पड़ गए। देर शाम तक चली जांच में कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु नहीं मिली।

सहायक पुलिस आयुक्त (पूर्व) दरजाराम बोस के अनुसार किसी संदिग्ध की सूचना पर सैन्य अधिकारियों के निर्देश पर शाम को शिकारगढ़ रोड, कोणार्क आर्मी क्षेत्र और आस-पास सैन्य क्षेत्रों में नाकाबंदी की गई। पुलिस व सेना के हथियार बंद जवानों ने एक-एक वाहन रोककर जांच शुरू की। वाहनों में मिले लोगों से नाम व पते के साथ-साथ आवाजाही का कारण पूछा गया। देर शाम तक चली जांच में कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु नहीं मिली। सैन्य सूत्रों ने सुरक्षा व्यवस्था परखने के पुलिस के साथ नाकाबंदी करने की जानकारी दी।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग