
संयुक्त प्रवर्तन दल ने औद्योगिक इकाइयों का किया निरीक्षण
जोधपुर।
जिला कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह द्वारा कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम व कोविड विशेष गाइडलाइन के संबंध में गठित रीको व उद्योग विभाग के संयुक्त प्रवर्तन दल ने सोमवार को विभिन्न इकाइयों का निरीक्षण किया।
जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक एसएल पालीवाल ने बताया कि प्रवर्तन दल ने औ़द्योगिक सम्पदा, न्यू जोधपुर औद्योगिक क्षेत्र, मरूधरा औद्योगिक क्षेत्र बासनी प्रथम व द्वितीय चरण की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकंाश इकाइयों में मास्क, सामाजिक दूरी, सेनेटाइजेशन व अन्य मानक संचालन प्रक्रियाओं की पालना पाई गई। न्यू जोधपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक इकाई में कुछ श्रमिकों द्वारा मास्क का उपयोग नहीं किए जाने पर 10 हजार की पेनल्टी वसूल की गई व इकाई को भविष्य में कोविड गाइडलाइन की सख्ती से पालना करने के लिए पाबंद किया गया। प्रवर्तन दल में संयुक्त निदेशक उद्योग एसएल पालीवाल, वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक रीको संजय झा व क्षेत्रीय प्रबंधक रीको नरेन्द्र पटवा ने निरीक्षण किया।
उन्होंने बताया कि जोधपुर के प्रमुख औद्योगिक संघों, मरूधरा इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन, जोधपुर इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन, लघु उद्योग भारती, बोरानाडा इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन, जोधपुर हैण्डीक्राफ्ट एक्सपोटर्स एसोसिएशन, जोधपुर हैण्डीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स फैडरेशन आदि द्वारा अपने सभी सदस्य इकाइयों को सरकार द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया की सख्ती से पालना करते हुए औद्योगिक इकाइयां संचालित करने की अपील की है।
-------,
Published on:
12 Apr 2021 09:42 pm
