9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोबाइल में घुसकर यूजर्स के खाते साफ कर रहा है ‘जोकर ’

- गूगल के आठ एप पर मेलवेयर का साल भर बाद फिर हमला- प्ले स्टोर पर एप अपडेट करने पर मोबाइल में हो रहा इंस्टॉल
2 min read
Google source verification
मोबाइल में घुसकर यूजर्स के खाते साफ कर रहा है ‘जोकर ’

मोबाइल में घुसकर यूजर्स के खाते साफ कर रहा है ‘जोकर ’

जोधपुर. जोकर एक बार फिर से आ गया है। हम यहां किसी बेटमैन सीरिज की बात नहीं कर रहे है। यह जोकर मोबाइल का मेलवेयर (वायरस) है, जो एप्लीकेशन को संक्रमित करके यूजर्स का डाटा चुरा रहा है। फिलहाल इसने गूगल की 8 एप को चपेट में लिया है। आइटी विशेषज्ञ इन सभी एप को अनइंस्टॉल करने की सलाह दे रहे हैं।

जोकर मेलवेयर सबसे पहले जुलाई 2020 में सामने आया तो गूगल ने इसका समाधान ढूंढ लिया था। अब एक बार फिर यह 8 एप के कोड बदलकर गूगल प्ले स्टोर में घुस गया है। ट्रेवल वॉलपेपर, सुपर एसएमएस, मास्ट मेजिक एसएमएस, फ्री केम स्कैनर, ब्लू स्कैनर, वन सेंटेंस ट्रांसलेटर, यूनिक की-बोर्ड फैंसी फोंट और फ्री इमोशन्स जैसे एप अपडेट करने पर यह मोबाइल में घुसकर एसएमएस, कॉन्टेक्ट लिस्ट, डवलपर इन्फार्मेशन सहित अन्य जानकरियां पढकऱ उनका दुरुपयोग करता है।

पढ़ रहा डेबिट-क्रेडिट कार्ड के ओटीपी
गूगल और यूजर्स के लिए सिरदर्द बना मेलवेयर जोकर मोबाइल में डेबिट और क्रेडिट कार्ड सेव होने पर ओटीपी भेजकर स्वयं ट्रांसजेक्शन कर लेता है। यूजर्स को ट्रांजेक्शन के बाद बैंक का एसएमएस मिलने पर ही खाते से रुपए निकलने की जानकारी मिल पाती है।

मोबाइल उपभोक्ता यह करें
- एप अपडेट करने से पहले डवलपर की अपडेटेड वर्जन के लिए दी गई सूचना पढ़ लें। अगर डवलपर ने सूचना नहीं दी तो एप अपडेट नहीं करें।
- कोई एप बिना जरूरत इंस्टॉल नहीं करें।
- जरूरत नहीं होने पर एप के लिए एसएमएस, कॉन्टेक्ट, जीपीएस, ब्लूटुथ संबंधित एक्सेस अनेबल कर दें।
- कोई एप सब्सक्राइब करने पर उसकी प्राइवेट पॉलिसी पढ़े। सब्सक्रिप्शन के बाद पेमेंट डिटेल हटा दें।
- मैसेंजर एप, मोबाइल गैलेरी, गूगल फोटोज में डेबिट-क्रेडिट कार्ड की फोटो सेव नहीं करें।
- गूगल से अलर्ट मिलते ही एप को अनइंस्टॉल कर दें।

.............
‘अभी तक की जानकारी के मुताबिक जोकर ने 8 एप को संक्रमित किया है। गूगल को इसका पता चल चुका है। समाधान के प्रयास हो रहे हैं।’
प्रिया सांखला, साइबर सुरक्षा विश्लेषक

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग