
नए वित्तीय वर्ष में एसपीवी के रूप में कार्य करेगी जेपीएनटी
जोधपुर
आगामी नए वित्तीय वर्ष यानि 1 अप्रेल से जोधपुर प्रदूषण निवारण ट्रस्ट (जेपीएनटी) स्पेशल पर्पज व्हीकल (एसपीवी) के रूप में कार्य करेगी। जोधपुर प्रदूषण निवारण ट्रस्ट का नाम जोधपुर पॉल्यूशन कंट्रोल एण्ड रिसर्च फाउण्डेशन हो जाएगा। इससे ट्रस्ट के एकाउंटिंग मैन्टेनिंग आदि सभी कार्य नई कम्पनी के नाम से होंगे। कम्पनी एक्ट के नियम-प्रावधान लागू हो जाएंगे और उसके अनुसार ही कार्य करना होगा। वहीं, ट्रस्ट के एसपीवी बन जाने से केन्द्र व राज्य सरकार की ओर से दिए जाने वाले अनुदान-ग्रांट, सब्सिडी के लिए योग्य होगी। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से पूर्व में जेपीएनटी को कम्पनी के रूप में परिवर्तित करने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद अब जेपीएनटी एसपीवी के रूप में काम करेगी।
----
31 तक स्काडा मीटर लगाना अनिवार्य
राज्य सरकार की ओर से कॉमन एफ्लूएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीइटीपी) के संचालन आदि गतिविधियों की मॉनिटरिंग के लिए जिला कलक्टर की अध्यक्षता में प्रबोधन समिति की बैठक आयोजित की गई। समिति अध्यक्ष डॉ इन्द्रजीतङ्क्षसह ने सीइटीपी का अवलोकन किया। उन्होंने टेक्सटाइल इकाइयों द्वारा निर्धारित मात्रा से ज्यादा पानी डिस्चार्ज पर रोक के लिए सभी इकाइयों में 31 मार्च तक स्काडा मीटर लगाकर चालू करने व डिस्चार्ज हो रहे इकाइयों के पानी का डाटा मास्टर सर्वर पर दर्ज कराने के लिए ट्रस्ट पदाधिकारियों को निर्देश दिए। इस पर जेपीएनटी के मैनेजिंग ट्रस्टी जीके गर्ग ने पावर पाइंट प्रजेंटेशन देते हुए इकाइयों द्वारा छोड़े जाने वाले पानी को निर्धारित मानकों के तहत छोडे जाने के लिए आश्वस्त किया। ट्रस्ट पदाधिकारियों की मांग पर उन्होंने इकाइयों द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार पानी डिस्चार्ज के लिए 30 अप्रेल का समय दिया। इस दौरान ट्रस्ट से जुड़े ज्ञानीराम मालू, अशोक संचेती, संबंधित विभागों के अधिकारी व उद्यमी उपस्थित थे। ------
दो साल बाद प्रबोधन समिति की बैठक हुई। बैठक में समिति अध्यक्ष व कलक्टर ने ट्रस्ट पदाधिकारियों को सीइटीपी संचालन व पदाधिकारियों की समस्याओं पर चर्चा की।
अमित शर्मा, क्षेत्रीय अधिकारी
राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल जोधपुर
Published on:
29 Mar 2021 05:22 pm
