9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब हिस्ट्रीशीटर पर गोली चलवाने के आरोप में हार्डकोर कैलाश मांजू गिरफ्तार, लाखों रुपए के लेन-देन का है विवाद

लाखों रुपए के लेन-देन के विवाद में फायरिंग का मामला  
less than 1 minute read
Google source verification
crime news of jodhpur

kailash manju, kailash manju gang, kailash manju in jodhpur, hardcore criminal Kailash Manju, gangster kailash manju, jodhpur crime news, jodhpur news, jodhpur news in hindi

जोधपुर. लाखों रुपए के लेन-देन के विवाद में हिस्ट्रीशीटर पर गोली चलवाने के मामले में शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने बुधवार को जिले के हार्डकोर बदमाश को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। इससे पहले प्रतापनगर थाना पुलिस ने चिकित्सक के मकान पर फायरिंग के एक अन्य मामले में उसे जेल भिजवाया था। पुलिस के अनुसार गत वर्ष शास्त्रीनगर में मॉल के बाहर परिवार के साथ खड़े हिस्ट्रीशीटर दिनेश बंबानी पर गोली चलाई गई थी।इस मामले में गोली चलाने वाले के साथ ही मोटरसाइकिल चालक को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि साजिश रचने वाला मूलत: भाटेलाई पुरोहितान हाल मानसरोवर कॉलोनी निवासी कैलाश मांजू फरार था। गत दिनों वह बालेसर थाना पुलिस की गिरफ्त में आया था।

ऐसे में शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने बुधवार को उसे जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। थानाधिकारी रमेश शर्मा उससे पूछताछ कर रहे हैं। उधर, रंगदारी वसूलने के मामले में डॉ. सुनील चाण्डक के मकान पर फायरिंग के मामले में प्रतापनगर थाना पुलिस ने कैलाश मांजू को मंगलवार को गिरफ्तार किया था, जिसे बुधवार को कोर्ट में पेश करने पर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवा दिया गया। गौरतलब है कि हार्डकोर कैलाश मांजू व हिस्ट्रीशीटर दिनेश बंबानी में लाखों रुपए के लेन-देन का विवाद है। इसको लेकर मांजू ने गत वर्ष बंबानी पर गोली चलवाई थी। वह अपने पुत्र की जन्मदिन पार्टी मनाने के बाद परिवार के साथ मॉल से बाहर आया था।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग