9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिग बॉस फेम करणवीर बोहरान ने पत्रिका से की बातचीत, कहा जैसी दिखती है वैसी बिल्कुल नहीं है फिल्म इंडस्ट्री

वो भाग्यशाली हैं कि 18 वर्ष से अधिक से फिल्म एवं टीवी इंडस्ट्री के सफर में उन्हें उम्मीदों से कई गुना ज्यादा मिला।
less than 1 minute read
Google source verification
bollywood actors in jodhpur

Karanvir Bohra, karanvir bohra bigg boss 12, bigg boss 12 karanvir bohra, jodhpur news, jodhpur news in hindi

जोधपुर. जैसी फेम और चकाचौंध फिल्म इंडस्ट्री में दिखाई देती है, इंडस्ट्री वैसी नहीं है। उसके पीछे बहुत सारी मेहनत होती है। मैं भी बहुत मेहनत के बाद ही सफल हो पाया हूं। बॉलीवुड अभिनेता और बिग बॉस-12 के फाइनलिस्ट करणवीर बोहरा ने ‘पत्रिका’ से बातचीत में कहा कि इंडस्ट्री में सफल होने के लिए मेहनत के साथ धैर्य जरूरी है। बिग बॉस के बारे में कहा कि 3 माह से भी अधिक का सफर मजेदार रहा। बिग बॉस में स्वयं को बहुत इम्प्रूव किया है। उन्होंने कहा, भले ही वो फाइनल नहीं जीत पाए, लेकिन दर्शकों का जो प्यार उन्हें मिला वो किसी खिताब से कम नहीं है। वो भाग्यशाली हैं कि 18 वर्ष से अधिक से फिल्म एवं टीवी इंडस्ट्री के सफर में उन्हें उम्मीदों से कई गुना ज्यादा मिला।

बढ़ गई प्रतिस्पर्धा
सन् 2000 से पहले और वर्ममान की तुलना करते हुए बोहरा ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है। पहले डायरेक्टर, एक्टर इतने नहीं थे, लेकिन अब समय बहुत कुछ बदल गया है। मनोज कुमार से बदलकर करणवीर नाम रखने पर कहा कि उनके दादा ने ‘क्रांति’ हिट होने के बाद मनोज नाम रख दिया था। जोधपुर में जन्मे करणवीर छोटे पर्द पर कसौटी जिंदगी की, दिल से दुआ, सौभाग्यवती भव:, शरारत, नागिन, कबूल है सहित कई धारावाहिक में अभिनय कर चुके हैं। इनके अलावा किस्मत कनेक्शन, मुम्बई 125 किमी सहित कई फिल्मों में भी कार्य कर चुके हैं। बोहरा ने बताया कि जल्द ही उनकी एक फिल्म हमें तुमसे प्यार कितना मार्च में रिलीज होने वाली है। जो दर्शकों को खूब पसंद आएगी। साथ ही एक डिजीटल शो पर भी वर्ममान में कार्य कर रहे हैं। बोहरा के दादा रामकुमार और पिता महेंद्र बोहरा भी बॉलीवुड में 60 से अधिक फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग