
घुमाने के बहाने युवक का अपहरण कर कुकर्म, 1.12 लाख फिरौती वसूली
घुमाने के बहाने युवक का अपहरण कर कुकर्म, 1.12 लाख फिरौती वसूली
- मित्र व उसके साथियों पर आरोप
जोधपुर.
जिले में एक युवक को उसका साथी घुमाने के बहाने कार में ले गया और फिर बंधक बनाने के बाद कुकर्म किया। साथ ही 1.12 लाख रुपए बतौर फिरौती वसूलकर छोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार एक युवक की शिकायत पर उसके साथी युवक व तीन अन्य के खिलाफ अपहरण, बंधक बनाने व मारपीट कर कुकर्म के बाद 1.12 लाख रुपए वसूलने का मामला दर्ज किया गया। आरोप है कि तीस जुलाई को पीडि़त युवक मण्डोर क्षेत्र में खड़ा था। तब उसका परिचित युवक गाड़ी लेकर आया और उसे घुमाने के बहाने कार में बिठाया। वो उसे पावटा क्षेत्र में ले गया, जहां दो वाहन में चार-पांच युवक और साथ हो गए। इधर-उधर घूमाने के बाद वे उसे एक मकान में ले गए, जहां बंधक बनाकर दो दिन तक उसे रखा। इस दौरान उसके साथ मारपीट कर कुकर्म किया। युवकों ने पीडि़त के परिजन को फोन कर छोडऩे की एवज में फिरौती मांगी। परिजन ने 1.12 लाख रुपए दिए तब आरोपियों ने युवक को छोड़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवकों की तलाश शुरू की। फिलहाल उनका पता नहीं लग पाया।
Published on:
03 Aug 2021 12:51 am
