
Health workers said- save the life of others by worrying about themselves, now they are out
फलोदी (जोधपुर). मेडतासिटी में सात माह पहले छोटीदेवी प्रजापति हत्याकांड का आज तक खुलासा नहीं हुआ। जिस पर सोमवार को प्रजापत समाज के लोगों ने फलोदी एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। प्रजापत समाज के जसराज प्रजापति ने बताया की घटना 22 जून 2020 की है। लेकिन अभी तक नागौर पुलिस प्रशासन हत्या का खुलासा नहीं कर सकी। हत्या की निष्पक्ष जांच को लेकर छोटीदेवी के परिजन व अन्य लोगों ने मेड़ता सिटी से जयपुर तक पैदल कूच व दडंवत यात्रा की थी। जिसके बाद डीजीपी जयपुर ने मृतका के परीजनों को 15 दिन के भीतर हत्याकांड का निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया था। उस बात को आज ढाई माह हो चुके हैं लेकिन अभी तक हत्याकांड का राज पुलिस नहीं खोज सकी। ज्ञापन में बताया की अगर एक सप्ताह के भीतर कोई कारवाई नहीं हुई तो 9 फरवरी को मेडतासिटी एसडीएम कार्यालय के आगे प्रजापत समाज अपनी गिरफ्तारी देगा। ज्ञापन देते वक्त जसराज, मोहनलाल, प्रेमप्रकाश, अर्जुनलाल, प्रकाश, धनराज प्रजापत सहित कई समाज के लोग मौजूद थे।
Published on:
01 Feb 2021 07:57 pm
