9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुरजां ने डाला ओलवी गांव के तालाब पर डेरा

भावी क्षेत्र के ओलवी गांव के तालाब में इन दिनों मौसम में आए अचानक बदलाव के बाद बढ़ रही सर्दी के साथ ही प्रवासी पक्षी कुरजां ने डेरा डाल दिया है।
2 min read
Google source verification
Kurjan camped on the pond of Olavi village

कुरजां ने डाला ओलवी गांव के तालाब पर डेरा

भावी (जोधपुर). क्षेत्र के ओलवी गांव के तालाब में इन दिनों मौसम में आए अचानक बदलाव के बाद बढ़ रही सर्दी के साथ ही प्रवासी पक्षी कुरजां ने डेरा डाल दिया है।

प्रवाक्षी पक्षी कुरजां दिनभर यहां अपने कुनबे के साथ अठखेलियों मे व्यस्त हैं। इन दिनों ये पक्षी बड़ी संख्या में नजर आने लगे हैं। इनकी अठखेलियां यहां के ग्रामीणों को लुभा रही हैं। ग्रामीणों ने बताया की प्रति वर्ष ये पक्षी सर्दियों की शुरूआत में आते हैं और होली के करीब आते ही ये प्रवासी पक्षी यहां से वापस लौट जाते हैं।

ये पक्षी ओलवी गांव के बड़े तालाब तथा आसपास के खेतों झुण्ड में ठहरे हुए हैं। तालाब बड़े भू-भाग में फैला रहने से यहां पर जगह-जगह काफी दिनों तक भी पानी भरा यह पानी लवणीय हो चुका है, जिसमें ये पक्षी अपने भोजन की तलाश करते दिख रहे हैं। ओलवी के ग्रामीणों अनुसार वर्तमान में शुरुआती दौर में प्रवासी पक्षी कुरजां 250 से 300 तक आ गए हैं। इनका सुबह से ही कलरव गूंजता रहता है।


ये है पक्षी भी हैं यहां
गत दो वर्षों से यहां गुजरात के क‘छ के रण से फ्लेमिंगो के आने का क्रम बना हुआ है तथा अब इन प्रवासी पक्षियों का जमावड़ा होना शुरू हो गया है। गत कुछ दिनों पूर्व ही इन पक्षियों का यहां प्रवास हुआ है। अभी इनकी संख्या 250 से 300 के बीच है। कुरजां के साथ ही वेबलर, टेलर, लार्क, पेलीकॉन, मालार्ड, पिन्टेल, स्पॉट बिल, पर्पल मुरहेन सहित कई प्रजातियों के शिकारी पक्षी भी शामिल हैं।


बढऩे लगे पक्षीप्रेमी
ओलवी के बड़े तालाब में प्रवासी पक्षियों का डेरा जमते ही इन्हे देखने के लिए लोग आने लगे हैं। कई पक्षी प्रेमी यहां सुबह से ही यहां पहुंच रहे है साथ ही यहां पास ही चांदेलाव फोर्ट पर आने वाले विदेशी पर्यटक भी यहां आकर इन कुरजां की कलरव व अठखेलियों को दिनभर निहारते है। वहीं ग्रामीण भी अपने फुर्सत के क्षणों को यहा आकर बिता रहे है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग