9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना संदिग्धों की जांच करने वाले हो रहे उल्टी-दस्त के शिकार, लैब टेक्निशियन ने जताया विरोध

डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज संबद्ध अस्पतालों में कार्यरत लैब टेक्निशियन ने कॉलेज परिसर के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध किया। एलटी ने कहा कि कोविड एडवाइजरी के अनुसार संक्रमण में कार्य करने वाले कर्मचारियों को 14 दिन का क्वॉरंटाइन मिलता है, लेकिन एलटी को 7 दिन दिए जा रहे है।
less than 1 minute read
Google source verification
Health department of CG

संकट के दौरान जिन्होंने साथ दिया उन्हें ही स्वास्थ्य विभाग ने काम से बाहर कर दिया

जोधपुर. डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज संबद्ध अस्पतालों में कार्यरत लैब टेक्निशियन ने कॉलेज परिसर के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध किया। एलटी ने कहा कि कोविड एडवाइजरी के अनुसार संक्रमण में कार्य करने वाले कर्मचारियों को 14 दिन का क्वॉरंटाइन मिलता है, लेकिन एलटी को 7 दिन दिए जा रहे है।

ऐसे में संक्रमण की आशंका के चलते कोई परिवार को समय नहीं दे पा रहा है। आरटी-पीसीआर एप का संचालन अन्य कार्मिकों से कराने चाहिए। उनके आवासों पर साफ-सफाई तक नहीं है। ना हीं किसी प्रकार से हाइपो का छिड़काव किया जा रहा है। चद्दरें तक नहीं बदली जाती। ये सभी कार्य एलटी खुद कर रहे है। घटिया खाने की गुणवत्ता के चलते कई लैब टेक्निशियन उल्टी-दस्त के शिकार हो गए हैं।

कोविड मरीजों की एंबुलेंस में एलटी को लाया व छोड़ा जा रहा है। एंबुलेंस की सफाई व सेनिटाइजेशन तक नहीं हो रहा है। व्यवस्थाओं से आहत एलटी ने विभिन्न मांगों को लेकर डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल को ज्ञापन सौंपा। मृत बॉडी के सैंपल एलटी से नहीं लेने के आदेश निकले हैं, उसके बावजूद अभी तक मृत के सैंपल लेने में एलटी की ड्यूटी लगाई जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग