9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

33 केवी लाइन की चपेट में आने से मजदूर झुलसा

- दूसरी मंजिल का निर्माण करते समय लगा करंट
less than 1 minute read
Google source verification
Labor scorching due to 33 KV line current

33 केवी लाइन की चपेट में आने से मजदूर झुलसा

जोधपुर. कुड़ी भगतासनी थानान्तर्गत मोती नगर में निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल पर काम करते समय मजदूर 33 केवी लाइन के करंट की चपेट में आ गया। गंभीर रुप से झुलसे मजदूर को एमजीएच के बर्न वार्ड में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने बताया कि मजदूर के होश में नहीं आने के कारण बयान नहीं हो पाए। वहीं डिस्कॉम एमडी ने घटना की जानकारी मिलते ही जोनल चीफ इंजीनियर को जांच के आदेश दिए।

कुड़ी भगतासनी पुलिस के अनुसार मोती नगर में एक निर्माणाधीन मकान का काम चल रहा था। जहां बाड़मेर के चौहटन निवासी चुन्नाराम पुत्र हड़मान राम मजदूरी का काम कर रहा था। शाम ६ बजे दूसरी मंजिल पर निर्माण का काम चल रहा था। इस दौरान चुन्नाराम एक लोहे की रोड ले जा रहा था। लोहे की रोड ऊपर से गुजर रही ३३ केवी लाइन के सम्पर्क में आते ही चुन्नाराम करंट की चपेट में आ गया। करंट से उसके कपड़े व शरीर झुलस गया। आस-पास के लोगों ने उसे एमजीएच के बर्न वार्ड में भर्ती करवाया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग