9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्रिका के पारीक को लाडली मीडिया अवार्ड

जोधपुर. पॉपुलेशन फस्र्ट संस्था की ओर से 11वें लाडली मीडिया अवार्ड फॉर जेंडर सेंसिटिविटी की घोषणा शुक्रवार को की गई। पॉपुलेशन फस्र्ट और यूएनएफपीए के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में राजस्थान पत्रिका के सिकन्दर पारीक को लाडली मीडिया अवार्ड से नवाजा गया।
less than 1 minute read
Google source verification
पत्रिका के पारीक को लाडली मीडिया अवार्ड

पत्रिका के पारीक को लाडली मीडिया अवार्ड

जोधपुर. पॉपुलेशन फस्र्ट संस्था की ओर से 11वें लाडली मीडिया अवार्ड फॉर जेंडर सेंसिटिविटी की घोषणा शुक्रवार को की गई। पॉपुलेशन फस्र्ट और यूएनएफपीए के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में राजस्थान पत्रिका के सिकन्दर पारीक को लाडली मीडिया अवार्ड से नवाजा गया।

पारीक को उनकी खबर ‘शिक्षित होकर खुद काबिल बनीं, अब फैला रही नई रोशनी’ पर यह अवार्ड दिया गया। खबर में बताया गया है कि किस तरह दो आदिवासी बहनों सीता व लीला गरासिया ने समाज की परम्पराओं, तानों व धमकियों को दरकिनार कर पढऩे का निर्णय किया। पहली बार घर से बाहर निकली, काफी संघर्ष के बाद पढ़ी और अब सरकारी अध्यापक बनकर अन्य बालिकाओं को भी अधिकाधिक शिक्षित करने में जुटी है।

वर्चुअल आयोजन में मुख्य अतिथि स्वतंत्र पत्रकार फे डिसूजा और बतौर अतिथि यूएनएफपीए के प्रतिनिधि श्रीराम हरिदास ने भी विचार व्यक्त किए। संस्थान निदेशक एएल शारदा ने संस्थान के उद्देश्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में सिंगर वंशिका जराल ने प्रस्तुति दी।

गौरतलब है कि पारीक को इससे पूर्व बांसवाड़ा में संपादकीय प्रभारी रहते हुए ‘मर्यादा का रखे मान’ अभियान पर भी लाडली मीडिया अवार्ड से पुरस्कृत किया जा चुका है। इस वर्ष पूरे देश से 10 भाषाओं में 900 से ज्यादा प्रविष्टियां प्राप्त हुई थी।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग