9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहर में गश्त करेगी ‘लेडी पेट्रोलिंग यूनिट’

- उदयपुर पुलिस की तर्ज पर जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में तैयारी शुरू- पुलिस मुख्यालय की स्वीकृति के बाद मिली चौदह नई मोपेड
less than 1 minute read
Google source verification
lady petroling unit will petroling in city soon

शहर में गश्त करेगी ‘लेडी पेट्रोलिंग यूनिट’


जोधपुर.
आमजन खासकर महिलाओं व युवतियों को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए जल्द ही महिला कांस्टेबल गश्त करती नजर आएंगी। इसके लिए पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर में ‘लेडी पेट्रोलिंग यूनिट’ का गठन किया जाएगा। जो खास प्रकार की मोपेड पर गश्त करेंगी। पुलिस मुख्यालय की स्वीकृति के बाद पुलिस कमिश्नरेट को चौदह मोपेड नई मिल गई हैं। हालांकि इनमें अभी कुछ तब्दीली की जाएगी। वायरलैस सैट भी लगाए जा सकते हैं। इसके बाद यूनिट का गठन कर इन्हें गश्त के लिए सुपुर्द की जाएगी।
गौरतलब है कि उदयपुर पुलिस ने कुछ समय पहले लेडी पेट्रोलिंग पुलिस का गठन किया था। महिला कांस्टेबलों को मोपेड चलाने का विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया था। इनके लिए विदेशी पुलिस की तर्ज पर खास वर्दी और कैप बनाई गई थी। प्रत्येक मोपेड पर दो महिला कांस्टेबल दिनभर शहर में गश्त करती हैं। कहीं पर भी अपराधिक गतिविधि नजर आने पर पुलिस कन्ट्रोल रूम के मार्फत संदेश भिजवाकर संबंधित थाना पुलिस को कार्रवाई के लिए बुलाने का कार्य करती हैं। उदयपुर में इस यूनिट का गठन महिलाओं व युवतियों को छेडऩे वाले मनचलों से राहत पहुंचाने के लिए किया गया था। इसके अलावा भी अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम में सहायक हो रही हैं।
बगैर स्टैण्ड के सौंप दी चौदह मोपेड
पुलिस को जो चौदह मोपेड मिली हैं उनमें फिलहाल कई खामियां हैं। इन वाहनों में साइड स्टैण्ड भी नहीं हैं। कुछ अन्य सुविधाएं भी अभी तक नहीं मिली हैं।

‘लेडी पेट्रोलिंग यूनिट के लिए चौदह नई मोपेड मिली हैं। इस यूनिट में २८ महिला कांस्टेबल शामिल होंगी। फिलहाल इनके कार्य व क्षेत्र तय नहीं किए गए हैं। जल्द ही यूनिट का गठन किया जाएगा।’
गगनदीप सिंगला, पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय व यातायात) जोधपुर।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग