9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फर्जी मार्कशीटें से मिले लाखों रुपए शेयर बाजार में लगाए, सब डूबे

- तीन दर्जन से अधिक युवाओं को फर्जी अंक तालिकाएं देकर लाखों रुपए ऐंठने का मामला- आरोपी की रिमाण्ड अवधि दो दिन और बढ़ाई, घर बैठे मार्कशीट दिलाने के लालच में फंसे अभ्यर्थी, फेसबुक पेज से एजेंट थे सम्पर्क में
2 min read
Google source verification
फर्जी मार्कशीटें से मिले लाखों रुपए शेयर बाजार में लगाए, सब डूबे

फर्जी मार्कशीटें से मिले लाखों रुपए शेयर बाजार में लगाए, सब डूबे

जोधपुर।
देश के विभिन्न नामचीन विश्वविद्यालय और कॉलेज की फर्जी मार्कशीट (Fake marksheets) देकर लाखों रुपए ऐंठने के आरोपी ने ऐसे युवाओं को टारगेट किया था जो घर बैठे विभिन्न कोर्स व मार्कशीट हासिल करना चाहते थे। विवि व कॉलेज में बगैर उपस्थिति के डिग्री हासिल करने की लालसा वालों से आरोपी ने लाखों रुपए ऐंठे थे। यह राशि उसने शेयर बाजार में निवेश कर दी थी, लेकिन घाटा होने से सारे रुपए डूब गए। कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर दो दिन और रिमाण्ड लिया।
थानाधिकारी देवेन्द्रसिंह देवड़ा ने बताया कि प्रकरण में आरोपी मूलत: नागौर में संजय कॉलोनी हाल माता का थान में गांधी नगर निवासी नरेश (28) पुत्र अशोक कुमार प्रजापत को गिरफ्तार किया गया था। रिमाण्ड अवधि समाप्त होने पर जांच अधिकारी एसआइ रामभरोसी ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे दो दिन और रिमाण्ड पर भेजा गया। अब उसे रविवार को फिर से मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।
फेसबुक पेज बनाया तो एजेंटों से सम्पर्क, उनसे भी मार्कशीटें बनवाईं
थानाधिकारी देवेन्द्रसिंह का कहना है कि आरोपी नरेश ने युवाओं का टार्गेट किया था। उसने घर बैठे विभिन्न कोर्स व मार्कशीट दिलाने का झांसा दिया था। उसने आखलिया चौराहे के पास टॉवर में ऑफिस शुरू किया था। साथ ही फेसबुक पर पेज भी बना लिया था। जिससे न सिर्फ अनेक युवक सम्पर्क में आए, बल्कि विवि व कॉलेज के एजेंटों से भी बात हो गई थी। उसने सोशल मीडिया पर खुद फर्जी मार्कशीटें बनाने के साथ ही इन एजेंटों के मार्फत भी फर्जी अंक तालिकाएं हासिल की थी।
लेपटॉप से कई खुलासे की कोशिश में पुलिस
एसआइ रामभरोसी का कहना है कि आरोपी नरेश से अब तक बीस फर्जी मार्कशीटें और एक लेपटॉप जब्त किया गया है। उसने सोशल मीडिया पर स्वयं फर्जी मार्कशीट बनाने की जानकारी दी है। इनके बदले उसने लाखों रुपए वसूले थे। यह राशि बरामद करने के लिए आरोपी से पूछताछ की जा रही है, लेकिन उसने ठगी की राशि शेयर बाजार में निवेश करने की जानकारी दी है। जो घाटा होने से निवेश राशि डूब गए।
अभ्यर्थी लाने वालों को देता था कमीशन
कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-1 सी निवासी अशोक कुमार गुप्ता निजी स्कूल संचालक है। आरोपी ने उससे सम्पर्क कर विवि व कॉलेज में प्रवेश दिलाने व विभिन्न कोर्स करवाने का झांसा दिया था। बदले में उसने अभ्यर्थियों से मिलने वाली राशि में कमीशन देने का भी लालच दिया था। आलोक गुप्ता ने आरोपी को 30 अभ्यर्थियों के 26.26 लाख रुपए दिए गए थे। पुलिस का कहना है कि फर्जी मार्कशीट के बदले दी राशि में कमीशन लेने वालों की भी जांच की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग