9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कृत्रिम गर्भाधान से फलोदी में पहली बछड़ी लक्ष्मी ने लिया जन्म

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्कफलोदी. राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अन्तर्गत पशुपालन विभाग फलोदी के नोडल क्षेत्र में बछड़ी के जन्म के लिए गायों के किए गए कृत्रिम गर्भाधान के बाद अब इसके सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे है। फलोदी क्षेत्र में गुरुवार को कृत्रिम गर्भाधान से पहली बछड़ी ने जन्म लिया है। जिसका नाम लक्ष्मी रखा गया है।
less than 1 minute read
Google source verification
फलोदी में कृत्रिम गर्भाधान से जन्मी बछड़ी

फलोदी में कृत्रिम गर्भाधान से जन्मी बछड़ी

पशुपालन विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. भागीरथ सोनी ने बताया कि राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अन्तर्गत सेक्स शॉर्टेड पायलट प्रोजेक्ट के तहत फलोदी नोडल क्षेत्र में 275 गायों का कृत्रिम गर्भाधान किया गया था। जिसमें से ४५ गायों का गर्भाधान हुआ था। गर्भाधान प्रतिशत कम होने के कई कारण होते है। इस तकनीक में बछड़ी का ही जन्म होता है तथा ९० फीसदी तक बछड़ी के जन्म की संभावना रहती है। गुरुवार को फलोदी क्षेत्र में इस परियोजना के तहत कृत्रिम गर्भाधान से पहली बछड़ी ने मधुजी की बेरी फलोदी निवासी हरिकिशन व्यास के यहां जन्म लिया। जिसका नाम लक्ष्मी रखा गया है।
एक्स गुणसूत्र के शुक्राणुओं को किया जाता है अलग-
बछड़ी के जन्म के लिए इस तकनीक में सीमन से एक्स गुणसूत्र के शुक्राणुओं को मशीन से अलग किया जाता है। उसके बाद सीमन को लिक्विड नाइट्रोजन में -197 डिग्री सेल्सियस तापमान में रखा जाता है। उसके बाद कृत्रिम गर्भाधान करवाया जाता है। (कासं)
---------------

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग