
- एक जीएसएस के लिए जमीन नहीं तो प्रोजेक्ट रद्द
जोधपुर. बिजली सिस्टम को मजबूत करने के लिए यूं तो कई दावे किए जाते हैं। लेकिन धरातल पर ये दावे पूरे होते नहीं दिख रहे। शहर का बिजली सिस्टम मजबूत करने के लिए कहीं ट्रांसफार्मर लगाने की समस्या सामने आती है तो कहीं बिजली के तार खींचने की। इससे इतर शहर में नए जीएसएस बनाने का काम भी अधर में चल रहा है। यह वितरण के जीएसएस सरकार की ओर से बिजली नहीं मिलने के कारण अटके हुए हैं।
यहां नहीं मिली जमीन शहर के भीतरी क्षेत्र में एक जीएसएस सिटी पुलिस क्षेत्र में बनाना था। इसके लिए काफी समय तक जमीन की तलाश की गई। लेकिन अंत में महज १५ फीट जमीन की दिखाई गई। जो कि जीएसएस बनाने के लिए पर्याप्त नहीं है। इस पर शहर के भीतरी क्षेत्र में जीएसएस बनाने का प्रोजेक्ट की खटाई में पड़ गया।
यहां चल रही कागजी कार्रवाई
शहर के नई सडक़ क्षेत्र में इसी प्रकार से एक जीएसस बनाने के लिए कागजी कार्रवाई पिछले दो साल से चल रही है। पहले जो जमीन नगर निगम की ओर से चिह्नित की गई उसको लेकर विवाद हो गया। इसके बाद अब जो जमीन चिह्नित की गई है उसके लिए कागजी कार्रवाई इतनी लम्बी हो गई है कि अब भी इसके आवंटन और काम शुरू होने में देरी हो सकती है।
ट्रांसफार्मर के कई प्रस्ताव अटके
सिर्फ जीएसएस बनाने के लिए ही जमीन नहीं मिलने की परेशानी नहीं है। बल्कि कई जगह ट्रांसफार्मर नए लगाने का मामला भी अधर में है। करीब ३० से अधिक एेसे स्थल शहर में चिह्नित हैं जहां बिजली सिस्टम सुधार के लिए नए ट्रांसफार्मर लगाए जाते हैं।
इनका कहना...
हम प्रयास कर रहे हैं कि जीएसएस का काम जल्द शुरू हो। नई सडक़ जीएसएस के लिए जमीन आवंटन का काम अंतिम चरण में है। जबकि सिटी पुलिस जीएसएस तो जमीन नहीं मिलने के कारण निरस्त हो गया है।
- जे.के सोनी, अधीक्षण अभियंता शहर, जोधपुर डिस्कॉम।
Published on:
24 Jun 2018 08:45 pm
