
प्रदेश में आयुष पीजी पाठ्यक्रमों में रजिस्ट्रेशन का आज अंतिम दिन
जोधपुर. प्रदेश की समस्त आयुष स्नातक पाठ्यक्रमों में शैक्षणिक सत्र 2020-21 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन कांउसलिंग के रजिस्ट्रेशन की रविवार को अंतिम तिथि है। प्रथम चरण का रजिस्ट्रेशन रात बारह बजे समाप्त हो जाएगा।
काउंसलिंग बोर्ड के चैयरमेन डॉ. राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि केंद्रीय आयुष मंत्रालय और राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अन्तर्गत राज्य की निजी आयुष कॉलेजों की अखिल भारतीय कोटे की 15 प्रतिशत सीटो, राज्य कोटे की 85 प्रतिशत सीटों और एनआरआई कोटे की सीटों पर बीएएमएस, बीएचएमएस, बीयूएमएस और बीएनवाईएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग के प्रथम चरण में राजस्थान एवं अन्य प्रदेशों के पात्र अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं। निजी कॉलेजों में अखिल भारतीय सीटों के प्रथम चरण का सीट आंवटन 25 दिसम्बर को होगा। इसके बाद अखिल भारतीय कोटे की सीटों पर प्रवेश-काउंसलिंग के द्वितीय चरण के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 31 दिसम्बर से एक जनवरी तक किए जाएंगे। द्वितीय चरण का सीट आवंटन सात जनवरी को किया जाएगा। इसके बाद रिक्त रही सीटों को राज्य कोटे में शामिल करके राज्य-कोटे एवं एनआरआई कोटे की प्रवेश कांउसलिंग के प्रथम चरण की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।
Published on:
19 Dec 2020 06:17 pm
