
जोधपुर। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब से बुधवार अलसुबह से लेकर देर रात तक कुल 21 पॉजिटिव रोगी ( Covid 19 ) बताए गए। इसमें अलसुबह 7, शाम 3 और देर रात 11 और मरीज सामने आने की पुष्टि हुई। इसमें सोजती गेट के अंदर वृद्ध (60), सिलावटों की मस्जिद युवक (18), त्रिपोलिया बाजार से महिला (40), नई सडक़ से वृद्ध (55), बरकत साहब की हवेली पुरुष (40), त्रिपोलिया बाजार से युवक (32), उदयमंदिर से महिला (35), बरकत साहब की हवेली से महिला (35), कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड से महिला (45),नई सडक़ से पुरुष ( 40) और एमजीएच का मरीज और खेतानाड़ी महादेव रोड मस्जिद के सामने वृद्ध (56) जांच में पॉजिटिव निकला। वहीं अब तक जोधपुर में कुल 117 मरीज पॉजिटिव आ चुके हैं। वहीं प्रदेश में कोरोना ( coronavirus In Rajasthan ) पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जयपुर में सबसे ज्यादा 30, कोटा में 27, नागौर, टोंक, झुंझुनूं व दौसा में भी कोरोना के एक-एक नए पॉजिटिव व्यक्ति की पुष्टि हुई है।बुधवार को कोरोना से राजधानी जयपुर और कोटा में एक-एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।
Published on:
16 Apr 2020 07:45 am
