9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर क्राइम फाइल : हादसे में मौत, धोखाधड़ी और नशीले पदार्थ सप्लाई की इन वारदातों ने फैलाई सनसनी

लूणी कस्बे के रेलवे स्टेशन के पास स्थित फाटक पर एक युवक की रेलगाडी के चपेट में आने से मौत हो गई। जीआरपी पुलिस के अनुसार सालावास निवासी मोहनराम 35 वर्ष पुत्र गोविन्द राम मेघवाल लूनी रेलवे स्टेशन के समीप ïïरेलवे गेट पर रात करीब 9 बजे पालनपुर से जोधपुर जा रही साधारण सवारी गाड़ी की चपेट में आ गया।
3 min read
Google source verification
latest crime news of jodhpur in hindi

जोधपुर क्राइम फाइल : हादसे में मौत, धोखाधड़ी और नशीले पदार्थ सप्लाई की इन वारदातों ने फैलाई सनसनी

रेलगाडी की चपेट में आने से एक की मौत
लूणी कस्बे के रेलवे स्टेशन के पास स्थित फाटक पर एक युवक की रेलगाडी के चपेट में आने से मौत हो गई। जीआरपी पुलिस के अनुसार सालावास निवासी मोहनराम 35 वर्ष पुत्र गोविन्द राम मेघवाल लूनी रेलवे स्टेशन के समीप ïïरेलवे गेट पर रात करीब 9 बजे पालनपुर से जोधपुर जा रही साधारण सवारी गाड़ी की चपेट में आ गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जीआरपी पुलिस ने घायल युवक को एम्बुलेंस की सहायता से जोधपुर स्थित मथुरा दास माथुर अस्पताल मे भर्ती करवाया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव उसके परिजनों को सौंप दिया।

मिनी ट्रक में भरे केमिकल में आग
महामंदिर रेलवे स्टेशन के बाहर गुरुवार देर रात मिनी ट्रक में भरे केमिकल में आग लग गई। नगर निगम की एक दमकल ने समय रहते आग पर काबू पाया। जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। नागौरी गेट थानाधिकारी जब्बरसिंह चारण के अनुसार मिनी ट्रक महामंदिर की तरफ आ रहा था। राहगीरों की सूचना पर चालक ने ट्रक सडक़ किनारे रोक दिया। लेकिन ज्वलनशील केमिकल में आग और तेज हो गई। नजदीक ही नागौरी गेट स्थित अग्निशमन केन्द्र से एक दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण पता नहीं लग पाया है, लेकिन संभवत: किसी पटाखे की चिंगारी से आग लगने का अंदेशा जताया जा रहा है।

युवक के खाते से निकाले 33 हजार रुपए
एक युवक के बैंक खाते से गुरुवार अपराह्न पांच मिनट के अंतराल में अज्ञात शख्स ने चार बार में तैंतीस हजार रुपए निकाल लिए। प्रतापनगर निवासी रूपकिशोर चितारा ने बताया कि आखलिया चौराहे के पास बैंक ऑफ इण्डिया शाखा में उसके खाते से दोपहर 3.56 बजे 3999 रुपए व 3999 रुपए, चार बजे 19999 रुपए और 4.04 बजे 5 हजार रुपए निकाल लिए गए। मोबाइल में आए संदेश से उसे ऑनलाइन धोखाधड़ी का पता लगा। उसने पहले बैंक और फिर प्रतापनगर थाने में शिकायत दी।

कबाडख़ाने व हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री से बाल मजदूर छुड़ाए
मानव तस्करी विरोधी यूनिट (पश्चिम) ने पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चल रहे ‘ऑपरेशन आशा’ के तहत पाल शिल्पग्राम स्थित हैण्डीक्राफ्ट की एक फैक्ट्री और जैसलमेर बाइपास पर कबाडख़ाने में मजदूरी कर रहे दो बच्चों को मुक्त कराया। दोनों संचालक मौके पर नहीं मिले।
यूनिट के प्रभारी एसआइ पुष्पेन्द्रसिंह आढ़ा के अनुसार पाल शिल्पग्राम स्थित दादे दयाल हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री पर दबिश दी गई। वहां मजदूरी करते मिले बालक को मुक्त करवाकर बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भिजवा दिया गया। फैक्ट्री संचालक जायल निवासी कैलाश पुत्र मनीराम जाट मौके पर नहीं मिला। उसके खिलाफ बोरानाडा थाने में मामला दर्ज कराया गया।
जैसलमेर बाइपास पर मुंशी टाटा डिस्पोजल नामक कबाडख़ाने में दबिश देकर एक बच्चे को मजदूरी करते मुक्त कराया गया। बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर उसे भी बाल सुधार गृह भिजवाया गया। संचालक मुंशी के खिलाफ राजीव गांधी नगर थाने में मामला दर्ज कराया गया। वह मौके पर नहीं मिला।

कोडीन फॉस्फेट सप्लाई का आरोपी रिमाण्ड पर
चौपासनी रोड पर प्रथम पुलिया चौकी के पास कोडीन फॉस्फेट से भरे तीन कार्टन के साथ देवनगर थाना पुलिस की गिरफ्त में आने वाले खुडाला गांव निवासी जितेन्द्र पुत्र भंवरलाल बिश्नोई को अदालत ने गुरुवार को रिमाण्ड पर भेज दिया। नशे के लिए दवाओं की शीशियों की सप्लाई करने वाले शख्स का अभी तक पता नहीं चला है। राजीव गांधी नगर थानाधिकारी बलराजसिंह मान के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसने पहली बार नशे की दवा सप्लाई करने की जानकारी दी है। पुलिस को अंदेशा है कि वह काफी समय से यह दवा सप्लाई करने में लिप्त हो सकता है। उसे कोडीन फॉस्फेट से भरे तीन कार्टन मुकेश राजपुरोहित ने पच्चीस हजार रुपए में सप्लाई की थी। वह पांच हजार रुपए मुनाफे के साथ तीन कार्टन में भरी सौ एमएल की 360 शीशियों को गांव में बेचने वाला था। पुलिस ने बुधवार रात प्रथम पुलिया चौकी के सामने मोटरसाइकिल सवार जितेन्द्र बिश्नोई को पकड़ा था। बाइक पर तीन कार्टन में भरी 360 शीशियां कोडीन फॉस्फेट जब्त की गई थी।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग