
आंधी-बारिश का दौर जारी
IMD Rainfall Alert Weather forecast : राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर प्रदेश में कई दिन से आंधी-बारिश का दौर जारी है। कभी एक जिले में तो कभी दूसरे में। गुरुवार को एक बार फिर से जयपुर, अजमेर, अलवर, सीकर, बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर सहित कई अन्य जिलों में अंधड़ व बारिश हुई। बीकानेर, दौसा और सीकर में ओले भी गिरे। मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में आंधी बारिश की स्थिति अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगी। 3-4 जून को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके असर पुनः आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी।
बीकानेर, जयपुर, अजमेर व भरतपुर संभाग के जिलों में तेज मेघगर्जन, तेज अंधड़ व तेज बारिश के आसार हैं। जयपुर मौसम केंद्र ने जून के पहले दो सप्ताह का पूर्वानुमान भी जारी किया। इसके अनुसार पहले सप्ताह में आंधी-बारिश की स्थिति जारी रहेगी। वहीं दूसरे सप्ताह में बारिश में कुछ कमी आएगी और तापमान में बढ़ोतरी होगी।
यह भी पढ़ें : 2 जून को चक्रवात 6 जून तक झमाझम बारिश का Alert जारी और फिर 8 जून से ऐसे रहने वाला मौसम
आगे रहेगी यह स्थिति
3-4 जून को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आंधी बारिश की गतिविधियां शुरू होंगी, जो कि 5-6 जून तक जारी रहेंगी। 7-8 जून से आंधी बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। तापमान में दो से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। जून के दूसरे सप्ताह में तापमान सामान्य के आस-पास ही बना रहेगा। दूसरे सप्ताह में भी हीटवेव चलने के आसार कम ही हैं।
नागौर में बुजुर्ग की मौत
नागौर के नावां शहर के पांचोता गांव में तूफानी बारिश के दौरान मकान की दीवार गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रामेश्वरलाल मकान के बाहर दीवार के पास खटिया डालकर बैठा हुआ था। बारिश से गीली हुई दीवार अचानक गिर गई। उसके नीचे दबने से रामेश्वरलाल गम्भीर घायल हो गया। परिवारजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सक श्रवण नायक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें : 2-3 से तीन घंटों में पाक सीमा से इन जिलों में आ रहा भीषण तूफान, अलर्ट जारी
यहां गिरे ओले
बीकानेर में पंचायत खारबारा, शेरपुरा, कृष्णनगर व भांडसर में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। यह दौर करीब पन्द्रह मिनट तक चला। इससे एकबारगी जमीन पर बर्फ की सफेद चादर सी बिछ गई। श्रीगंगानगर के घड़साना व सूरतगढ़ क्षेत्र में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। वहीं दौसा जिले में भी चने के आकार के ओले गिरे। सीकर में तेज बारिश हुई। करीब दो घंटे तक हुई तेज बारिश के कारण नवलगढ़ रोड पानी पर दो से तीन फिट तक पानी भर गया। दांतारामगढ़ इलाके में चने के आकार के ओले गिरे।
यह भी पढ़ें : कल आ रहा है प्रचंड चक्रवात, 4 जून तक होगी मूसलाधार बारिश, Alert जारी
Published on:
01 Jun 2023 09:35 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
