9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यू-ट्यूब से सीखे लॉरेंस के नाम से रंगदारी मांगने के तरीके

- सिद्धू मूसेवाला जैसा हश्र करने की धमकी देकर ज्वैलर से तीन लाख रुपए मांगने का आरोपी गिरफ्तार
less than 1 minute read
Google source verification
यू-ट्यूब से सीखे लॉरेंस के नाम से रंगदारी मांगने के तरीके

यू-ट्यूब से सीखे लॉरेंस के नाम से रंगदारी मांगने के तरीके

जोधपुर।
जिले की बालेसर थाना पुलिस ने बालेसर कस्बे में ज्वैलरी दुकान में धमकी भरी चिट्ठी डालकर पंजाब के कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर तीन लाख रुपए की रंगदारी मांगने का खुलासा कर एक युवक को गिरफ्तार किया। उसने मोबाइल में यू-ट्यूब पर लॉरेंस संबंधी वीडियो सर्च कर रंगदारी वसूलने के तौर तरीके सीखे थे। (Thret of Lawrence Bishnoi)
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) धर्मेन्द्रसिंह ने बताया कि गत 10 अगस्त को बालेसर निवासी विष्णु सोनी की दुकान में लॉरेंस बिश्नोई के नाम से तीन लाख रुपए रंगदारी वसूलने के लिए धमकी भरा पत्र मिला था। जिसमें दोपहर दो बजे तक तीन लाख रुपए न देने पर सिद्धू मूसेवाला जैसा हश्र करने की धमकी दी गई थी। सीसीटीवी फुटेज में दुकान में पत्र डालने वाला नजर आ गया था। जिसके आधार पर तलाश की गई। संदिग्धों से पड़ताल के बाद केतु धीरपुरा निवासी सुरेंद्र सिंह (23) पुत्र देवी सिंह को गिरफ्तार किया गया। उसे कोर्ट में पेश कर दो दिन रिमाण्ड लिया गया है। उसकी निशानदेही से मोबाइल व वारदात के दिन पहने हुए कपड़े बरामद किए गए हैं। कार्रवाई में आरपीएस व थानाधिकारी सारिका खण्डेलवा, एसआइ सवाईसिंह, डीएसटी के एसआइ लाखाराम, एएसआइ अमानाराम, हेड कांस्टेबल चिमनाराम आदि शामिल थे।
यू-ट्यूब पर वीडियो सर्च कर रची साजिश
आरोपी बेंगलूरु में घोड़ों की रखवाली करता था। कुछ समय पहले ही उसकी शादी हुई थी। उसके मोबाइल की जांच की गई तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। आरोपी ने यू-ट्यूब पर लॉरेंस बिश्नोई के अनेक वीडियो सर्च कर रखे थे। जिनकी मदद से उसने रंगदारी वसूलने के तौर तरीके सीखे थे और उसी से साजिश रची थी।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग