9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sucide : मासूम पुत्री को छोड़ महिला ने ऐसे दी जान

- तीन साल पहले ही हुई थी शादी, एसडीओ करेंगे जांच
less than 1 minute read
Google source verification
Sucide : मासूम पुत्री को छोड़ महिला ने ऐसे दी जान

Sucide : मासूम पुत्री को छोड़ महिला ने ऐसे दी जान

जोधपुर।
मण्डोर थानान्तर्गत गोपी बेरा िस्थत मकान में मासूम पुत्री को पीछे छोड़ एक महिला ने ओढ़ने से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। खुदकुशी का कारण पता नहीं लग पाया है। मकान की तलाशी लेने पर कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला।
थानाधिकारी मनीष देव ने बताया कि गोपी बेरा निवासी पूनम (23) पत्नी करण उर्फ विजय भाटी ने आत्महत्या की है। फंदा लगाए जाने के दौरान सास घर के बाहर बैठी थी। अंदर कमरे में पूनम ने फंदा लगाया। कुछ देर बाद सास अंदर आई तो कमरा बंद पाया। काफी आवाज लगाने के बावजूद दरवाजा न खोलने पर आस-पास के लोग आए। पति को भी बुलाया गया। दरवाजा तोड़कर परिजन कमरे में घुसे तो पूनम को फंदे पर लटका पाया। उसे नीचे उतारकर परिजन निजी अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस भी घटनास्थल और फिर अस्पताल पहुंची। बासनी तम्बोलिया निवासी पीहर पक्ष से भी परिजन आए। उन्होंने पूनम की मौत पर कोई संदेह व्यक्त नहीं किया। पिता की तरफ से मर्ग दर्ज कर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया।
पुलिस का कहना है कि मृतका की शादी तीन साल पहले हुई थी। उसकी एक पुत्री भी है। फिलहाल आत्महत्या का कोई कारण सामने नहीं आया है। मकान की तलाशी लेने पर कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला।
पुलिस का कहना है कि मृतका की शादी तीन साल पहले हुई थी। उसकी एक पुत्री भी है। फिलहाल आत्महत्या का कोई कारण सामने नहीं आया है। मकान की तलाशी लेने पर कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग