जोधपुर.
शहर के SN medical college की कक्षाओं में विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए Biometric सिस्टम लगाए जाएंगे। ऐसे में सिस्टम से ही पता चल जाएगा कि किस विद्यार्थी की उपस्थिति पूरी है या किसकी शॉर्ट हैं, उसकी रिपोर्ट आ जाएगी। चूंकि मशीन से उपस्थिति दर्ज करने से किसी भी तरह का विवाद नहीं रहेगा। कुछ माह पहले विद्यार्थियों को कम उपस्थिति पर परीक्षा से वंचित करने के बाद विवाद गहराने के कारण कॉलेज प्रशासन ने इस तरह की तैयारी की है।
गौरतलब है कि जून 2018 में उपस्थिति शॉर्ट होने के कारण 42 विद्यार्थियों को परीक्षा से वंचित किया गया था। इसको लेकर कॉलेज में विवाद गहरा गया था। दो दिन पहले विद्यार्थियों ने दो शिक्षकों पर द्वेषतापूर्वक कार्रवाई का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग के साथ प्रदर्शन किया। मेडिकल कॉलेज छात्र संघ पदाधिकारियों के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने कॉलेज प्राचार्य डॉ. एस.एस. राठौड़ को ज्ञापन भी सौंपा और उनके साथ वार्ता की।
विद्यार्थियों के साथ वार्ता मेंं कॉलेज प्राचार्य ने कहा कि विवाद के कारण ही इस बार विभागाध्यक्षों से सभी कक्षाओं की उपस्थिति रिपोर्ट मंगवाई है। और आगामी समय में जल्द ही सभी कक्षाओं में बॉयोमेट्रिक सिस्टम लगाए जाएंगे, ताकि उपस्थिति को लेकर किसी तरह का इश्यू खड़ा नहीं होगा। इस मामले को लेकर कॉलेज प्राचार्य ने एकेडमिक शिक्षकों के साथ बैठक भी की।
Read More : राजस्थान के इस मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया शिक्षकों के खिलाफ प्रदर्शन