9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रणथंभोर एक्सप्रेस में अब एलएचबी कोच

  - 17 डिब्बों की होगी ट्रेन, सफर होगा आसान जोधपुर. जोधपुर-इंदौर के बीच संचालित होने वाली रणथम्भोर एक्सप्रेस अब एलएचबी कोच युक्त होगी। रेलवे ने यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए पूरा रैक एलएचबी युक्त किया है। जोधपुर से मकर संक्रांति से ट्रेन का संचालिन एलएचबी कोच के साथ ही होगा।
less than 1 minute read
Google source verification
train

रणथंभोर एक्सप्रेस में अब एलएचबी कोच

रेलवे की ओर से रणथम्बोर एक्सप्रेस व जोधपुर-इन्दौर-जोधपुर वाया अजमेर एक्सप्रेस जोड़ी एक्सप्रेस रेलसेवा में एलएचबी कोच लगाए जा रहे हैं। गाडी संख्या 12466/12465 जोधपुर-इन्दौर में जोधपुर से 14 जनवरी से और इन्दौर से 15 जनवरी से एलएचबी कोच लगेंगे। इस गाडी में एक वातानुकूलित कुर्सीयान, तीन थर्ड एसी, दो द्वितीय शयनयान श्रेणी, तीन द्वितीय कुर्सीयान, छह साधारण श्रेणी, दो पॉवरकार सहित कुल 17 डिब्बें होंगे। गाडी संख्या 14801/14802 जोधपुर-इन्दौर में जोधपुर से 16 जनवरी से और इन्दौर से 17 जनवरी से एलएचबी कोच लगेंगे। इस गाडी में एक वातानुकूलित कुर्सीयान, तीन थर्ड एसी, दो द्वितीय शयनयान श्रेणी, तीन द्वितीय कुर्सीयान, छह साधारण श्रेणी और दो पॉवरकार सहित कुल 17 डिब्बें होंगे। रेलवे ने यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए पूरा रैक एलएचबी युक्त किया है।

गौरतलब है कि रणथम्बोर एक्सप्रेस के एक-एक रैक को जोधपुर से गत वर्ष 24 दिसम्बर और इंदौर से 25 दिसम्बर से एलएचबी रैक के साथ संचालित किया जा रहा है। अब यह रेलसेवाएं पूर्णत: एलएचबी रैक के साथ संचालित होगी।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग