9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर में हल्की बरसात

jodhpur news - सप्तहांत में फिर से अच्छी बारिश की उम्मीद
less than 1 minute read
Google source verification
जोधपुर में हल्की बरसात

जोधपुर में हल्की बरसात

जोधपुर. मारवाड़ के अधिकांश हिस्सों में बुधवार को भी बरसाती बादलों की आवाजाही बनी रही। कई स्थानों पर हल्की से लेकर मध्यम बारिश दर्ज की गई। जोधपुर में दोपहर को हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने 0.1 मिलीमीटर मापी। विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक ओर कम दबाव का क्षेत्र बनने से शुक्रवार से फिर से अच्छी बारिश की उम्मीद है। शनिवार और रविवार को बरसात होने की पूरी संभावना रहेगी।

सूर्यनगरी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री रहा। सुबह से ही घनी काली घटाएं छाई हुई थी। फुहारें गिरने से मौसम खुशनुमा रहा। दिन चढऩे के साथ बादल छंटने शुरू हुए। दिनभर सूरज व बादलों की आंख मिचौनी चलती रही। तेज हवा के बीच दिन में कई बार घने बादल आए। दोपहर दो बजे शहर में कई स्थानों पर दस मिनट के लिए हल्की बारिश हुई। इससे सडक़ें भीग गई। बादलों की रेलमपेल के कारण अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री मापा गया। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा।
जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 24.8 व अधिकतम 32.9 डिग्री रहा। बाड़मेर में रात का तापमान 25.5 व दिन का 32.5 डिग्री रहा।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग