
Traveling from Raipur to Katni till one and half hour
लोहावट (जोधपुर) . जोधपुर रेल मंडल के लोहावट रेलवे स्टेशन से क्रासिंग के बाद जोधपुर रवाना हुई लाइम स्टोन से भरी मालगाड़ी लोहावट से करीब एक-डेढ़ किलोमीटर आगे जाने के बाद चढ़ाई पर अटक गई। बाद में मालगाड़ी को एक्सप्रेस ट्रेन के रवाना होने के बाद प्लेटफार्म से करीब दो किलोमीटर पीछे ले जाया गया। जिसके बाद दूसरे प्रयास में मालगाड़ी चढ़ाई को पार कर रवाना हुई।
जानकारी के अनुसार लोहावट रेलवे स्टेशन पर सुबह करीब नौ-सवा नौ बजे जैसलमेर से महाराष्ट्र के लिए जा रही लाइन स्टोन से भरी मालगाड़ी पहुंची। उस समय जोधपुर-जैसलमेर साधारण सवारी गाड़ी का लोहावट स्टेशन पर आने का समय हो गया। तब मालगाड़ी को स्टेशन पर खड़ा किया।
बाद में साधारण सवारी गाड़ी के जैसलमेर रवाना होने के बाद मालगाड़ी को आगे वाया जोधपुर होते महाराष्ट्र के लिए पौने दस बजे रवाना किया। स्टेशन से करीब एक-डेढ़ किलोमीटर आगे यह मालगाड़ी अटक गई। बाद में लोको पायलट ने करीब 20 मिनट तक आगे ले जाने के लिए प्रयास किए, लेकिन मालगाड़ी आगे नहीं बढ़ सकी तथा खड़ी हो गई।करीब सवा दस बजे मालगाड़ी को वापस स्टेशन पर लाया गया।
इस दौरान जैसलमेर-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन के भी लोहावट पहुंचने का समय हो गया। इससे मालगाड़ी को स्टेशन पर खड़ी रखी गई। एक्सप्रेस ट्रेन के जोधपुर रवाना होने के बाद मालगाड़ी करीब दो किलोमीटर पीछे की आरे ले जाया गया। बाद में दूसरे प्रयास में मालगाड़ी चढ़ाई को पार कर सकी तथा करीब सवा ग्याहर बजे आगे के लिए रवाना हुई।
दो घंटे बंद रही फाटक
मालगाड़ी के चढ़ाई नहीं चढ़ पाने तथा अन्य ट्रेनों की आवाजाही के बीच जोधपुर-फलोदी स्टेट हाइवे को जोडऩे वाली सडक़ पर बनी रेलवे फाटक करीब दो घंटे तक लगातार बंद रही। फाटक बंद रहने से वाहनचालकों को करीब दो किलोमीटर आरओबी से घूमकर कस्बे व आना-जाना पड़ा। स्टेशन कलर लाइट सिस्टम से जुडऩे के बाद जब तब गाड़ी प्लेटफार्म पर खड़ी रहती, तो उस दौरान फाटक बंद रहता है।
Published on:
5 Feb 2019, 1:52 AM IST
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.