9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिसने भी लाइव मर्डर देखा या सुना दहल गया दिल, कांप उठी रूह

आखिर अपणायत वाले जोधपुर में यह क्या हो रहा है
2 min read
Google source verification
Live Murder With Fire in Jodhpur

जिसने भी लाइव मर्डर देखा या सुना दहल गया दिल, कांप उठी रूह

जोधपुर.
जोधपुर शहर के मंडोर क्षेत्र में सोमवार को दिल दहला देने वाले घटना ने सनसनी फैला दी। ठेकेदार व इंजीनियर तरूण को जिन्दा जला देने की घटना को सुनकर हर कोई सहम सा गया। हर किसी के जेहन मेंं सवाल खड़ा हो गया कि आखिर जोधपुर के लोगों को ऐसा क्या हो गया है। क्या स्वार्थ व आक्रोश में अंधे लोग अपनी मानवीयता ही मार चुके हैं, जो खौफनाक मंजर को अंजाम देने के लिए भी कतई नहीं हिचक रहे हैं। क्या ऐसे लोगों को पुलिस व काननू का भय बिल्कुल ही नहीं रहा।


तड़पता रहा, पानी मांगता रहा तरुण-
मंडोर थाना क्षेत्र में आंगणवा के पास सुनसान जगह पर सोमवार सुबह जहां पर ठेकेदार इंजीनियर तरुण को जिंदा जलाया गया, वहां निकट ही खेत थे। तरुण की चीख सुनकर खेतों में काम कर रहे लोग दोड़कर वहां पहुंचे, तो देखकर दंग रह गए। विलायती बबूलों के बीच एक तरुण के बदन से लपटें उठती देख लोग सहम गए। लोगों ने उसके जलते हुए शरीर पर मिट्टी डालकर आग बुझाई। वह बस एक ही बात दोहरा रहा था, 'कोई पानी पिला दो।'


प्रत्यक्षदर्शी ओमाराम ने बताया कि घटना के समय वह खेत में काम कर रहा था। उसने आग के गोले के साथ एक शख्स के चिल्लाने की आवाज सुनी। वहां पहुंचा तो एक व्यक्ति को आग में जलते देखा। उसने अन्य लोगों ने मिट्टी डालकर आग बुझाई। आग बुझने पर वह देर तक पानी पिलाने की गुहार लगाता रहा। लोगों ने उससे घटना के बारे में पूछा, लेकिन संभवतया कान के पर्दे जलने के कारण उसे कुछ सुनाई नहीं दे रहा था। वह सिर्फ पानी मांगता रहा। कुछ देर बाद उसने बोलना बंद कर दिया। इसके बाद पुलिस व 108 भी मौके पर आ गई।

सिर पर चोट का निशान, आखिरी बात पार्टनर से हुई
-तरुण के चाचा गणपत सिंह ने बताया कि तरुण अपने पार्टनर सोनू के साथ ठेकेदारी का काम करता था। तरुण की हादसे से पहले मोबाइल पर आखिरी बार बात सोनू से हुई थी। पुलिस ने संदेह के आधार पर पार्टनर समेत कई लोगों से पूछताछ की।
-दूसरी तरफ तरुण के सिर पर चोट का निशान था, संदेह है कि उसके सिर पर हमला कर उसे आग से जला दिया था। सिर पर चोट के कारण वह बचाव नहीं कर पाया।

-तरुण के घर से घटनास्थल करीब ६ किलोमीटर दूर है। इस पर परिजनों ने रास्ते के सभी सीसीटीवी फुटेज देखे। सीसीटीवी फुटेज में एक कार उसकी बाइक पीछे चल रही थी। जो कच्चे रास्ते से पहले तक मुख्य सड़क पर सभी सीसीटीवी कैमरों में दिखाई दी।

पहले भी हो चुके खौफनाक मर्डर-
-20 फरवरी 2018 को बाड़मेर क्षेत्र में गैंगवार में रंजिश के चलते तस्कर खरताराम जाट व अन्य ने मसूरिया निवासी हरीश जाखड़ की बेरहमी से पिटाई करते हुए हत्या कर दी थी। उस समय हरीश को बेरहमी से मारा गया था। तब आरोपियों ने हरीश के मर्डर का लाइव वीडियो बनाकर वायरल किया था। जिसने भी वीडियो देखा सहम सा गया।
-6 दिसम्बर 2017 को राजसमंद शहर में कलक्ट्रेट कार्यालय से कुछ दूरी पर ही बंगाल निवासी एक श्रमिक की हत्या कर उसके शव को जला दिया था। घटना वीडियो वायरल किया गया था। हत्या करने के आरोपी शंभूनाथ ने खुद वीडियो बनवाया और वायरल किया। गैंती से श्रमिक को मारते हुए वीडियो देख हर किसी की रूह कांप उठी।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग