
पशुधन को नहीं मिल रहा इलाज, भर्ती निकालो सरकार
जोधपुर।
प्रदेश में लाखों की संख्या में लोग पशुपालन अपने व अपने परिवार का भरण पोषण करते है। राजस्थान में लोगों की आजीविका से जुड़ा यह महत्वपूर्ण विभाग सरकार की नजरअंदाजी को झेल रहा है। पशुपालन विभाग में बड़ी संख्या में रिक्तियों को सरकार नहीं भर पा रही है। प्रदेश के पशुपालन विभाग में लम्बे समय से नई भर्तियां नहीं की जा रही है जिससे खाली पद बढ़ते जा रहे है। हालत यह है कि प्रदेश में पशु चिकित्सालय तो बनाए गए है लेकिन यहां सुविधाओं और चिकित्सकों की मौजूदगी नहीं दिखाई देती है। परिणामस्वरूप, पशुपालक पशुओं के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है। वर्तमान में प्रदेश में पशुपालन विभाग में करीब 47 प्रतिशत पद खाली पड़े है। यह चौकानें वाली जानकारी आरटीआई के तहत सामने आई है। 1 अगस्त 2021 की स्थिति अनुसार विभाग के निर्देशक सहित अतिरिक्त निर्देशकों के 13 में से सात पद सहित हजारों पद खाली पड़े है ।
--
रिक्त पदों से जूझ रहा विभाग
प्रदेश में पशुपालन विभाग में मुख्य रूप से वरिष्ठ पशु चिकित्सक, पशु चिकित्साधिकारी, पशु चिकित्सा सहायक व पशुधन परिचर के पद खाली पड़े है। इनके अलावा लेखाकार, सूचना सहायक, वाहन चालक व सफ ाईकर्मी सहित कई अन्य पद भी रिक्त पड़े है ।
---
2018 में 11842, वर्तमान में 13466 पद खाली
तीन साल सात माह पहले यानि 1 जनवरी 2018 को आरटीआई कार्यकर्ता दीनदयाल बंग से पशुपालन विभाग मुख्यालय से प्रदेश में खाली पड़े पदों की जानकारी मांगी थी, तब प्रदेश में 11842 पद खाली थे। वर्तमान में 13466 पद खाली है। जो 1642 अधिक है।
पद ---1 जनवरी 2018--------- 1 अगस्त 2021
स्वीकृत पद - 26848 --------- 28630
भरे हुए पद-- 15006---------- 15164
खाली पद-- 11842 ----------- 13466
---------
विभाग की ताजा स्थिति (पूरे प्रदेश की )
पद----- स्वीकृत पद--- भरे हुए पद---- खाली पद
वरिष्ठ पशु चिकित्सक--1126--885---241
पशु चिकित्सा अधिकारी-- 2243--913--1330
पशु चिकित्सा सहायक-- 1644--- 945-- 699
पशुधन परिचर-- 3985-- 1239-- 2746
पशुधन सहायक --8518-- 7150--1368
---
Published on:
14 Sept 2021 10:25 pm
