9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाम की शेखासर उपतहसील, रोजाना लटका रहता है कार्यालय पर ताला

बाप क्षेत्र में शेखासर उपतहसील भवन पर ताला लगा रहने से ग्रामीणों को खासी परेशानी हो रही है।
less than 1 minute read
Google source verification
Lock on the sub tehsil office

नाम की शेखासर उपतहसील, रोजाना लटका रहता है कार्यालय पर ताला

बाप (जोधपुर) . पंचायत के ग्रामपंचायत शेखासर को सरकार द्वारा उपतहसील का दर्जा मात्र दिखावे में रह गया। हालांकि कस्बे में उपतहसील कार्यलय भी बनाया गया है, लेकिन सरकारी कार्य करने के लिए भवन में कोई कर्मचारी या अधिकारी उपस्थित नहीं रहते। जब से कार्यालय का उद्घाटन हुआ तब से अब तक भवन पर ताला ही लटक रहा है।

ग्रामीणों की सुविधा के लिए सरकार द्वारा खर्च की लाखों की राशि पर पानी फिर रहा है। ग्रामीणों को छोटे से कार्य के लिए बाप मुख्यालय के चक्कर लगाने पड़ते है। जबकि यह नायब तहसीलदार, आरई, पटवारी व नोटेरी के लिए पद भरे गए हैं जो इस कार्यालय में नहीं बैठकर बाप मुख्यालय में रहते हैं।

स्थानीय लोगों ने उपतहसील कार्यालय खुलवाने को लेकर कई बार मांग की गई लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई। इस परेशानी को लेकर उपखण्ड अधिकारी महावीर सिंह को भी अवगत करवाया जा चुका है।


इन्होंने कहा
उपतहसील शेखासर कार्यलय में कितनी पोस्ट हैं कौन-कौन लगे है इसकी जानकारी तहसीलदार से ली जाएगी। जल्द ही इस भवन में कार्य सुचारू किया जाएगा।
-महावीर सिंह. उपखण्ड अधिकारी, बाप

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग