9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोको पायलट के विश्राम में नहीं लगेगी सेंध

- रेलवे संरक्षा और यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे ने 2 माह बाद ही बदला आदेश - अवकाश के बाद रात 12 बजे ऑन ड्यूटी होने के अनिवार्यता हटाई
2 min read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Apr 27, 2019

jodhpur

लोको पायलट के विश्राम में नहीं लगेगी सेंध

जोधपुर।

रेलवे प्रशासन द्वारा रेलवे संरक्षा और यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर दिए अपने आदेश को दो माह बाद ही बदलना पड़ा। उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रिंसिपल चीफ ऑपरेटिंग मैनेजर के आदेशानुसार लोको पायलट अवकाश लेने के बाद रात 12 बजे नहीं बल्कि पूर्व की भांति सुबह 6 बजे ही ऑन ड्यूटी होंगे। इससे लोको पायलट के अवकाश लेने के बाद उनके विश्राम में अब 6 घंटे की सेंध नहीं लगेगी। इस आदेश से उत्तर पश्चिम रेलवे में करीब 950 से अधिक लोको पायलट, सहायक लोको पायलट को राहत मिली है रेलवे प्रशासन द्वारा करीब 2 माह पूर्व लोको पायलट के लिए आदेश जारी किया गया था कि अगर कोई लोको पायलट अवकाश लेता है तो उसे रात 12 बजे ऑन ड्यूटी होना होगा। इस आदेश के बाद लोको पायलट के विश्राम में खलल पड़ रहा था। सबसे अधिक परेशानी उन लोको पायलट को होती थी जिन्हें 24 घंटे का विश्राम दिया जाता था। इससे उन्हें केवल 18 घंटे का ही विश्राम मिलता था और उन्हें रात 12 बजे रिज्यूम (पुन: नौकरी पर आना ) होना पड़ता था।

---

असमंजस की स्थिति

रेलवे प्रशासन ने लोको पायलट के रात 12 बजे की बजाए सुबह ६ बजे ऑन ड्यूटी के अस्पष्ट आदेश दिए है। जो लोको पायलट शॉर्ट लीव के बाद डयूटी ज्वॉइन कर रहा है, उसके लिए सुबह 6 बजे ऑन ड्यूटी के आदेश दिए। इससे ज्यादा दिनों तक अवकाश के बाद ड्यूटी ज्वॉइन करने वाले रात 12 बजे ही ऑन ड्यूटी होंगे। इसको लेकर असमंजस बना हुआ है। एसोसिएशन की ओर से सभी लोको पायलट के लिए रेलवे गाइडलाइन के अनुसार सुबह 8 बजे ऑन ड्यूटी होने की मांग की जाएगी।

डीआर सैन, मण्डल सचिव

ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन

---

रेलवे संरक्षा से जुड़े इस मामले को उत्तर पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक की पीएनएम बैठक में उठाया था। रेलवे प्रशासन ने इसे सही मानते हुए रात 12 बजे की जगह सुबह 6 बजे ऑन ड्यूटी होने के आदेश जारी किए है।

अजय शर्मा, मण्डल सचिव

उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ, जोधपुर

--

ये रेलवे की संरक्षा व सुरक्षा से जुड़े पद है। महाप्रबंधक स्तर से पूर्व में जारी आदेश का विरोध लगातार कर रहे थे। इस नए आदेश से लोको पायलट का मानसिक तनाव भी कम होगा।

मनोजकुमार परिहार, मण्डल सचिव

नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉयज यूनियन

---

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग