9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर में आज दस्तक दे सकता है टिड्डी दल!

- शहरी सीमा पर पहुंचा टिड्डियों का दल-सालावास, तनावड़ा व मोगड़ा में टिड्डी दल ने डाला पड़ाव
2 min read
Google source verification
जोधपुर में आज दस्तक दे सकता है टिड्डी दल!

जोधपुर में आज दस्तक दे सकता है टिड्डी दल!

जोधपुर/धुंधाड़ा. विधानसभा क्षेत्र लूणी के सालावास क्षेत्र में बुधवार शाम को टिड्डी दल ने पड़ाव डाल दिया, जिससे किसानों के साथ अधिकारियों की नींद उड़ गई हैं। सालावास निवासी प्रगतिशील किसान संतपराज गहलोत व राकेश गहलोत ने बताया कि बुधवार को सूर्यास्त के साथ ही सालावास के निंबाली नाडी, ट्रीटमेंट प्लांट के पीछे व आस-पास में भारी संख्या में टिड्डी दल ने पड़ाव डाला। इसके अलावा टिड्डी दल ने क्षेत्र के तनावड़ा, मोगड़ा आदि गांवों के खेतों में भी पड़ाव डाला। इस दौरान किसानों ने टिड्डियों को भगाने के लिए थाली बजाकर व आग लगाकर प्रयास भी किए, लेकिन टिड्डियां खेतों में झुंड के रूप में जम गई।

...इधर मौसम रहा मेहरबान

क्षेत्र में बुधवार सुबह से दोपहर तक आसमान में छाए रहे बादलों के कारण धूप नहीं निकलने से टिड्डी दल मंगलवार रात को डाले गए पड़ाव स्थल पर ही डटा रहा। एेसे में टिड्डी नियंत्रण दल को अधिक समय मिलने पर उनके द्वारा किए गए पेस्टीसाइड के स्प्रे से भारी तादाद में टिड्डियों को मारा गया।

मंगलवार शाम को क्षेत्र के लूणावास चारणान व खाटावास में टिड्डी दल ने अपना पड़ाव व्यापक स्तर पर डाला था। मंगलवार रात्रि को सूचना मिलने पर प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय हो गया तथा रात में ही संसाधन एवं पेस्टीसाइड के साथ टिड्डी नियंत्रण दल को भेज दिया। बुधवार सुबह लूणावास चारणान व खाटावास में उपखंड अधिकारी गोपाल परिहार मय टीम मौके पर पहुंच गए तथा पेस्टीसाइड का छिड़काव करवाने लगे।

बादलों ने यूं दिया साथ

बुधवार को शीतलहर चलने व आसमान में गहरे बादलों का जमावड़ा रहने से धूप नहीं निकली। इसके चलते टिड्डी दल ने पड़ाव स्थल से उड़ान नहीं भरी। एेसे में टिड्डी नियंत्रण दल को पेस्टीसाइड स्प्रे के लिए अधिक मिलने से टिड्डी दलों पर संयुक्त रूप से छिड़काव किया गया। दोपहर होते-होते भारी मात्रा में मृत टिड्डियों के ढेर लग गए, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली। स्प्रे के दौरान उपखंड अधिकारी गोपाल परिहार, तहसीलदार नारायणलाल सुथार, नायब तहसीलदार रवि शेखर चौधरी, पूर्व प्रधान शैलाराम सारण, कांग्रेस नेता विक्रम विश्नोई सहित कई लोगों ने सहयोग किया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग