
भारत व पाकिस्तान में टिड्डी ऑपरेशन खत्म, जमीन पर ही खत्म कर दी गई नई पीढ़ी
गजेन्द्र सिंह दहिया/जोधपुर. आतंकवादियों के मामले में न सही लेकिन टिड्डी को लेकर भारत व पाकिस्तान ने अपने-अपने देशों में सफल ऑपरेशन चलाकर पूरी टिड्डी का खात्मा कर दिया है। दोनों ही देशों में न वयस्क टिड्डी है और न उनके अण्डों से निकले हॉपर बचे हैं।
भारत ने टिड्डी के अण्डों से निकली पहली पीढ़ी को जमीन पर ही हॉपर रूप में मार दिया। इसमें एक माह से अधिक समय लगा। इस सप्ताह केंद्र व राज्य सरकार की टीमों को कोई ऑपरेशन नहीं करना पड़ा। अब टिड्डी नियंत्रण के लिए अन्य विभागों से आए कर्मचारियों को रीलिव करके उनके मूल विभाग भेजा जा रहा है। टिड्डी के लिए अब सर्वे का काम होगा। वर्ष 1993 के बाद यह पहला मौका था जब देश के 10 राज्यों तक टिड्डी पहुंची। पाकिस्तान से 103 दल (92 बड़े दल, 11 छोटे दल) आए। सर्वाधिक 92 प्रतिशत टिड्डी ऑपरेशन राजस्थान में चला। बांसवाड़ा को छोडकऱ सभी 32 जिलों तक टिड्डी पहुंची।
किस जिले में किस दिन पहुंची टिड्डी
तारीख ----------------- जिला
11 अप्रेल -------------- जैसलमेर, श्रीगंगानगर
3 मई -------------- जोधपुर, बाड़मेर
7 मई -------------- जालोर
8 मई -------------- नागौर
10 मई -------------- अजमेर
11 मई -------------- पाली
12 मई -------------- बीकानेर
16 मई -------------- उदयपुर, सिरोही, राजसमंद, भीलवाड़ा
19 मई -------------- चूरू, झुंझनूं, प्रतापगढ़, बूंदी
20 मई -------------- जयपुर, दौसा
21 मई -------------- सीकर, चितौडगढ़़, झालावाड़
25 मई -------------- करौली
26 मई --------------हनुमानगढ़
29 मई -------------- कोटा, बारां
30 मई --------------अलवर
8 जून -------------- सवाईमाधोपुर, टोंक
16 जून -------------- डूंगरपुर
27 जून -------------- धौलपुर
28 जून -------------- भरतपुर
(बांसवाड़ा को टिड्डी छू नहीं पाई)
सर्वाधिक ऑपरेशन वाले 5 जिले
जिला -------------- नियंत्रण हेक्टयर में
बीकानेर -------------- 89650
चूरू -------------- 81083
जोधपुर -------------- 72289
नागौर -------------- 52547
बाड़मेर -------------- 48707
न्यूनतम ऑपरेशन वाले 5 जिले
जिला -------------- नियंत्रण हेक्टयर में
डूंगरपुर -------------- 80
धौलपुर -------------- 125
बारां ---------------- 183
राजसमंद ------------- 445
करौली -------------- 592
देश का 92 प्रतिशत ऑपरेशन राजस्थान में
11 अप्रेल से लेकर 25 अगस्त तक देश में 5.66 लाख हेक्टेयर में टिड्डी पर पेस्टीसाइड स्प्रे किया गया। सर्वाधिक नियंत्रण राजस्थान में 5.20 लाख हेक्टेयर में हुआ।
Published on:
28 Aug 2020 11:44 am
