9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर में टिड्डी दल देखकर घबराए लोग, छत पर बजाई थालियां

पिछले 3 दिनों से जोधपुर शहर के आसपास टिड्डी का बसेरा बना हुआ है। कृषि विभाग की ओर से टिड्डी पर लगातार स्पे्र करके नियंत्रण का प्रयास किया जा रहा है लेकिन विपरीत मौसमी परिस्थितियां होने से पूरी तरह से टिड्डी खत्म नहीं हो रही है।
less than 1 minute read
Google source verification
locust swarm in jodhpur, people started spraying pesticides

जोधपुर में टिड्डी दल देखकर घबराए लोग, छत पर बजाई थालियां

गजेंद्रसिंह दहिया/जोधपुर. बीते दो दिनों में जोधपुर शहर पहुंच चुकी टिड्डी दल गुरुवार शाम को शहर के नए इलाकों से गुजरा। सरदारपुरा, शास्त्री नगर, जालोरी गेट, सोजती गेट, सेवन सेक्टर, प्रताप नगर सहित कई क्षेत्रों के ऊपर से गुजरते टिड्डी दल को देखकर लोग घबरा गए। लोगों ने छत पर थालियां बजाकर टिड्डी को भगाया। भूतेश्वर वन खंड सहित क्षेत्र के कई हरियाली वाली जगहों पर टिड्डी रात को बैठी। कुछ ऊंचाई वाली इमारतों में भी दो चार टिड्डी घुसने से शहरवासी सकपका गए।

टिड्डी का एक अन्य दल मंडोर स्थित नयापुरा और आसपास के इलाकों में हरियाली को चट कर रहा था। तीसरा दल आगोलाई और आसपास के गांव में खेतों में बैठा। पिछले 3 दिनों से जोधपुर शहर के आसपास टिड्डी का बसेरा बना हुआ है। कृषि विभाग की ओर से टिड्डी पर लगातार स्पे्र करके नियंत्रण का प्रयास किया जा रहा है लेकिन विपरीत मौसमी परिस्थितियां होने से पूरी तरह से टिड्डी खत्म नहीं हो रही है।

840 हेक्टर पर छिड़का पेस्टिसाइड
कृषि विभाग की ओर से गुरुवार को जोधपुर जिले में 840 हेक्टेयर में टिड्डी पर पेस्टिसाइड स्प्रे किया गया। विभाग के उप निदेशक वीरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि जिले की बापिणी, पीपाड़ शहर, ओसियां, फलोदी, सेखाला, बावड़ी में नियंत्रण कार्यक्रम किया गया। करीब 10 स्थानों पर पेस्टिसाइड स्प्रे हुआ। इस दौरान 240 किलोग्राम पेस्टिसाइड छिड़का गया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग