
loksabha election 2019- live updates from Jodhpur lok sabha seat
जोधपुर। राजस्थान में पहले चरण के चुनाव ( loksabha election 2019 in Rajasthan ) के लिए जोधपुर ( Jodhpur Lok Sabha Seat ) में एक कांस्टेबल पर आरोप लगा है। कांस्टेबल पर आरोप है कि उसने भाजपा को वोट देने के लिए उकसाया है। जूनी मंडी में एक कांस्टेबल पर आरोप लगा है कि उसने भाजपा को वोट देने के लिए उकसाया है। पार्षद सुनील व्यास सहित कई लोगों ने इस बात पर नाराजगी जताई है। पुलिस अधिकारियों और पार्षद ने कांस्टेबल को अलग ले जाकर बात की है। पुलिस के अनुसार कांस्टेबल को फिलहाल मौके से हटाया जाएगा। इस बीच भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। महापौर घनश्याम ओझा ने बताया कि कई मतदान केंद्रों पर जानबूझकर खलल डाला जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जहां-जहां भाजपा के परंपरागत वोटर हैं। वहां पर जानबूझकर धीमी गति से मतदान करवाया जा रहा है।
वहीं बूंदी में भी पारा चढ़ जाने के बाद भी मतदाताओं का उत्साह कम नहीं हुआ है। जिले के नोताडा में दिन में गर्मी का पारा चढ़ जाने के बाद भी मतदाताओं का उत्साह कम नहीं हुआ है। कस्बे में दोपहर में महिला मतदाता छतरियों का सहारा लेकर मतदान करने के लिए पहुंचे।
उधर राजसमंद के भीम विधानसभा में 9.30 बजे तक 9 प्रतिशत मतदान हुआ था। देवगढ़ में बूथ नंबर 177 पर एक भाजपा एजेंट के मैं भी चौकीदार हूं के टी शर्ट पहनकर बूथ में बैठेने पर कांग्रेस के एजेंट ने आपत्ति की, जिस पर बीएलओ वासुदेव एवं सत्यनारायण डिडवानिया ने एजेंट को टीशर्ट बदलकर अंदर बैठेने को कहा। इसको लेकर एजेंट व बीएलओ के बीच कहासुनी हुई। उसके बाद पुलिस ने उसे बाहर निकलने को कहा, जिस पर उसने टीशर्ट बदली और उसके बाद वह पुन: अंदर बैठा।
इसी तरह कांकरोली नगर परिषद कार्यालय में बनाए गए महिला कार्मिकों के विशेष मतदान केन्द्र संख्या 99 पर भी पुरुष व महिला मतदाताओं की दोपहर करीब साढ़े बाहर बजे गर्मी के बावजूद कतारें लगी हुई थी। महाविद्यालय के बाहर गर्मागर्म बहस शहर के हाथीनाड़ा में गल्र्स कॉलेज में बनाए गए तीन मतदान केन्द्रों के बाहर भाजपा व कांग्रेस के लोग एक साथ बैठे दिखाई दिए। इन्हीं में से कुछ कार्यकर्ता अपनी-अपनी पार्टी के पक्ष में बयान देते हुए आपस में गर्मागर्म बहस भी कर रहे थे।
Updated on:
29 Apr 2019 01:58 pm
Published on:
29 Apr 2019 01:58 pm
