9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jodhpur Result LIVE: गहलोत के गढ़ में भाजपा ने लगाई सेंध

Jodhpur Result LIVE: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत अपने स्वयं की विधानसभा सीट सरदारपुरा से भी अपने पुत्र को बढ़त नहीं दिला सकें।
less than 1 minute read
Google source verification
loksabha election result live updates

जोधपुर: गहलोत के गढ़ में भाजपा ने लगाई सेंध

जोधपुर. Jodhpur Result LIVE: देश भर में चर्चा का विषय बनी जोधपुर लोकसभा सीट ( Jodhpur Loksabha Constituency ) पर नतीजे वाले दिन से पूर्व भाजपा व कांग्रेस में कांटे की टक्कर होने का अनुमान लगाया जा रहा था, लेकिन नतीजे के प्रारंभिक रुझान आने के बाद मुकाबला अनुमानों से कहीं विपरीत नजर आ रहा है। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ( CM Ashok Gehlot ) अपने स्वयं की विधानसभा सीट सरदारपुरा से भी अपने पुत्र को बढ़त नहीं दिला सकें। यहां पर कुल 15 राउंड के बाद के रुझानों में कांग्रेस 18 हजार 827 वोटों से पीछे चल रही है। जबकि यह सीट सीएम अशोक गहलोत का गढ़ मानी जाती है। यहां से अशोक गहलोत लगातार विधायक निवाॢचत होते आए हैं। आपको बता दें कि जोधपुर सीट पर भाजपा की तरफ से केंद्रीय कृषि कृषि कल्याण राज्य मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत ( gajendra singh shekhawat ) तो कांग्रेस से राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत चुनावी मैदान में हैं। रुझानों के मुताबिक भाजपा प्रत्याशी गजेंद्रसिंह शेखावत 89,505 मत के साथ प्रथम स्थान पर हैं तो वहीं 70,678 मतों के साथ वैभव गहलोत इस विधानसभा में दूसरे स्थान पर हैं।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग